फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Controversy over keeping the dead body along with the coffin in the freezer

Kanpur News: शव को ताबूत समेत फीजर में रखने पर विवाद

Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Controversy over keeping the dead body along with the coffin in the freezer
इटावा। शहीद सूरज का शव गुरुवार रात जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो फीजर को लेकर विवाद शुरू हो गया। ग्रामीण व परिजन ताबूत समेत शव को फीजर में रखवाने की बात कह रहे थे जबकि वहां के कर्मचारी शव को ताबूत से निकालकर रखने की बात पर अड़ गए। इस पर ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए। प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत किया। आखिर में शव को पूरी रात ताबूत के साथ एंबुलेंस में रखा गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 12 बजे शहीद सूरज सिंह का पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय पहुंचा। पार्थिव शरीर के साथ पहुंचे सैन्य अफसरों ने शहीद सूरज सिंह के पार्थिव शरीर को ताबूत समेत डीप फीजर रखने को कहा। इस पर डॉक्टर समेत कर्मियों ने विरोध किया। कहा, पार्थिव शरीर को ताबूत से निकाल कर डीप फीजर में रख दें।
विज्ञापन

इसका सैन्य अफसरों समेत परिजनों ने विरोध किया। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसकी भनक लगते ही एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, चकनगर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद रात भर एंबुलेंस में पार्थिव शरीर ताबूत में रखा रहा। लोगों ने शहीद के साथ किए इस व्यवहार की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed