फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Controversy involving BJP municipal councillors takes over social media

कानपुर नगर निगम की कलह: ये खामखा की जो लकड़ियां मिल रही हैं, बंद हो जाएंगी विकास... BJP पार्षद का ऑडियो वायरल

Sun, 05 Jul 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 12:09 AM IST
सार

नगर निगम के भाजपा पार्षदों का विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक ऑडियो वायरल भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Controversy involving BJP municipal councillors takes over social media
विकास जायसवाल व नवीन पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के भाजपा पार्षद दो खेमों में खुद बंटे हुए हैं। शनिवार को भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और बागी पार्षद विकास जायसवाल की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नवीन कह रहे है कि सोच रहे हैं कि इस्तीफा दे दें, इससे हमारा पेट भरने वाला नहीं है। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो की नगर निगम से लेकर भाजपा के दोनों जिला कार्यालयों तक खासी चर्चा रही।
विज्ञापन


पार्षद नवीन पंडित ने हाल ही में भाजपा के बागी पार्षदों के खिलाफ प्रमिला सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वायरल ऑडियो उसी के बाद का बताया जा रहा है। ऑडियो में विकास जायसवाल पूछ रहे हैं कि क्या हो गया, आज प्रेसवार्ता किसलिए थी? नवीन कहते हैं कि भैया हम क्या बताएं? हम तो बिल्कुल ऐसा महसूस कर रहे हैं कि क्या बताएं यार हम...। विकास बोले- बड़ी मुश्किल में मामला लाइन पर आया था। नवीन कहते है कि कुछ नहीं, वो आजकल हमारी पार्टी के बड़े नेता आ गए हैं सौरभ देव, गोलू...। खुद तो कुछ करना नहीं है... हमारी ऐसी-तैसी करा रहे हैं। हम तो पूरे फंस गए विकास...। विकास ने कहा कि वह अहंकार में डूबे हैं। नवीन बोले- क्या बताएं, उनको तो अपनी... बात खत्म कराओ, खटकता है, घर के लोग हैं, परिवार है। आज हम चाहें तो सबको बैठाकर हाथ जोड़वा दें, मामला खत्म करा दें। विकास ने कहा- अरे आप हमसे कई बार बोले, हमने आपको कभी मना किया? आज तक महापौर ने किसी को फोन करके यह नहीं कहा कि चलो बैठो।
विज्ञापन


 

नवीन बोले- आप हमारे आज के नहीं 15 साल के साथी हो, बात करने में शर्म आने लग गई है। क्या बात करें तुमसे हम, बताओ? विकास ने कहा- हम समझ रहे तुम्हारी मजबूरी मेरे भाई। तुम्हारी पीड़ा हम जान सकते हैं। तुम कहां फंसे हो, किस मझधार में...? गोविंदनगर में उन लोगों को हम समझ सकते हैं, तुम कभी इतना झुक के काम नहीं करते। इस पर नवीन ने इस्तीफा देने की बात करते हुए कहा कि हम सोच रहे हैं कि दे दें इस्तीफा...। कह दें कि भैया इससे हमारा पेट नहीं चलने वाला। ये खामखां की जो लकड़ियां हमको मिल रही हैं, ये बंद हो जाएंगी विकास...। इसके बाद भी बातचीत का एक लंबा अंश ऑडियो में है।
 

एक तरफ 75 और दूसरी तरफ छह पार्षद
नगर निगम में 26 दिसंबर 2025 को भाजपा पार्षदों के बीच विवाद उपजा था। मामला भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर लखनऊ और दिल्ली के बड़े नेताओं के दरबार तक जा चुका है। इसके बाद भी विवाद का हल नहीं हो सका। एक तरफ नवीन पंडित के नेतृत्व में भाजपा के 75 तो बागी पवन गुप्ता के नेतृत्व में छह पार्षद हैं।

 
विज्ञापन

नवीन ने दी सफाई, विकास ने बताया सही
वायरल ऑडियो को लेकर नवीन पंडित ने कहा कि हमारे पास की-पैड वाला साधारण मोबाइल फोन है। बागी पार्षद विकास जायसवाल व उनके साथी बार-बार रात में कॉल कर परेशान करते हैं। उनसे बातें निकलवाने के लिए बातचीत की, लेकिन विकास ने स्मार्टफोन की मदद से उसे एडिट कर ऑडियो क्लिप के तौर पर जारी किया है। मैं अपने 75 पार्षद के साथ आज भी हूं और आगे भी रहूंगा। वहीं, विकास जायसवाल ने कहा कि वायरल ऑडियो छह जून की रात का है। उस दिन नवीन पंडित ने प्रमिला सभागार में प्रेसवार्ता की थी। हमने उनको कॉल की थी और बातचीत का पूरा ऑडियो रिकॉर्ड है। कुछ भी एडिट नहीं किया गया है। बातचीत हमारे और नवीन पंडित के बीच मोबाइल पर हुई थी। उसके बाद के भी नवीन पंडित के कई ऑडियो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed