फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contesting the election was a big mistake; I should not have entered politics.

Kanpur News: चुनाव लड़ना मेरी बड़ी भूल, राजनीति में नहीं आना चाहिए

Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Contesting the election was a big mistake; I should not have entered politics.
कानपुर। इंसान अपनी पुरानी गलतियों से ही सीखता है। उनके द्वारा लड़ा गया चुनाव एक बड़ी भूल थी। उन्हें राजनीति में नहीं आना चाहिए था। वह ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं दोहराएंगी। यह बात पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने रविवार को कही। वह सिविल लाइंस के होटल में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के 31वें अधिष्ठापन समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जीवन के अनुभवों को बेहद बेबाकी से साझा किया। सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कि वे उन्हें फॉलो नहीं करतीं इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कह सकतीं हैं।
विज्ञापन



सोशल मीडिया ट्रेल और साइबर क्राइम पर जताई चिंता।

डॉ. बेदी ने बढ़ते साइबर क्राइम को आज के दौर का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए ग्लोबल क्राइम बताया। लोगों से इससे सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम में पुलिस से ज़्यादा आपकी शिक्षा और जागरूकता आपको सुरक्षित कर सकती है।
विज्ञापन


''भारत स्किल एक्सचेंज'' स्टार्टअप की शुरुआत

डॉ. बेदी ने बताया कि उन्होंने 77वें जन्मदिन के अवसर पर ''भारत स्किल एक्सचेंज'' नाम से एक अनूठे स्टार्टअप की शुरुआत की है। एक चैरिटेबल संस्था के रूप में काम करने वाले इस स्टार्टअप का मुख्य उद्देश्य युवाओं में छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें तराशना है। ट्रैफिक नियमों और अनुशासन पर बात करते हुए डॉ. किरण बेदी ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि वह खुद भी अनुशासन के मामले में सख्त हैं। कानपुर के नागरिकों और रोटरी क्लब के सदस्यों से आह्वान किया कि समाज में बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से और ईमानदारी के साथ नियमों का पालन करने से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकारिणी ने ली शपथ
अधिष्ठापन समारोह में विकास जायसवाल ने वर्ष 2026-2027 के कार्यकाल के लिए आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ ही अनूप केसरवानी ने सचिव पद तथा क्लब की नवनिर्वाचित पूरी कार्यकारिणी टीम ने भी विधि-विधान से अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शुरुआत मुख्य अतिथि सीए जसबीर सिंह भाटिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. किरण बेदी उपस्थित ने की। डॉ. किरण बेदी ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवा कार्यों की सराहना की। राकेश कपूर, संगीता कपूर, संदीप गुप्ता, अतुल कपूर, रवि कपूर, आलोक लोधिया, राम अग्रवाल, भारत चन्द्र सेठ, विपुल जैन, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed