फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of bridge over Rind River begins with Bhoomi Pujan at Lamhara

Kanpur News: लमहरा में भूमि पूजन के साथ रिंद नदी पर पुल निर्माण का श्रीगणेश

Mon, 19 Oct 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over Rind River begins with Bhoomi Pujan at Lamhara
रूरा। मैथा ब्लॉक के बुझवा व लमहरा गांव के बीच रिंद नदी पर पुल निर्माण के लिए रविवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने भूमिपूजन कर श्रीगणेश किया। यह पुल पौराणिक महत्व के परहुल देवी मंदिर के करीब बनेगा। पुल निर्माण पर करीब 14.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पुल निर्माण की कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी की थी। यहां काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बता दें कि परहुल देवी मंदिर के पास रिंद नदी पर पुल बनाने की मांग करीब 50 सालों से हो रही थी। इधर साल-दर-साल बीतते रहे। राज्यमंत्री ने पुल निर्माण के लिए पहल की। इसके बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई। शासन ने बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण को हरी झंडी देकर बजट भी जारी कर दिया।
विज्ञापन

यह पुल बनने से काशीपुर, बुझवा, बैजुपूर्वा, पाण्डेय निवादा, लमहरा, पदमपुर, पैलाही, वीरपुर नकसिया व आसपास के कई गांवों के लोगों को माती मुख्यालय व जिला न्यायालय आने-जाने में सहूलियत होगी। समय के साथ चक्कर बचेगा। वहीं, आसपास के करीब 500 किसानों को खेती-बाड़ी में सहूलियत होगी। यहां के पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2019 में पुल बनाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की थी। इसके बाद राज्यमंत्री ने इसको कार्ययोजना में शामिल कराया था। पिछले वर्ष मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी। भूमिपूजन कार्यक्रम में सेतु निगम के उपपरियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सुमन, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, रामजी गुप्ता, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed