फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constitutional questions confused students, questions were left out due to fear of negative evaluation.

Kanpur News: संविधान के प्रश्नों ने उलझाया, ऋणात्मक मूल्यांकन के डर से छूटे प्रश्न

Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Constitutional questions confused students, questions were left out due to fear of negative evaluation.
कानपुर देहात। जनपद में छह केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में पीईटी (प्रारंभिक अर्हता) परीक्षा कराई गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। संविधान और तर्क शक्ति के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। एक सवाल गलत होने पर एक चौथाई अंक के ऋणात्मक मूल्यांकन के डर से अभ्यर्थियों ने उलझाऊ प्रश्न छोड़ दिए। कुल 2898 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1950 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अकबरपुर महाविद्यालय, आरपीएस इंटर कॉलेज रूरा, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, श्रीमालवीय इंटर कॉलेज मुंगीसापुर, श्रीरामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अहरौली शेख को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर आने लगे। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर में तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई गई। केंद्र पर प्रवेश से पहले गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन पहले ही संकलन केंद्र पर रखवा दिया गया। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी से सघन निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पहली पाली में उन्होंने मोहम्मदपुर व दूसरी पाली में अकबरपुर महाविद्यालय केंद्र देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की सक्रियता जांची। स्ट्रांग रूम भी देखा। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य भी रहे। दोनों पालियों में सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। कुल 4848 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से कुल 2898 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह पाली में 1420 और दोपहर की पाली में 1478 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि सुबह की पाली में 1004 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में 946 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 1950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
फोटो-8 सचिन।
फोटो-9 शालिनी शर्मा।
गद्यांश व संविधान से जुड़े प्रश्न रहे कठिन
पीईटी परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन है। सौ प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय है। इस प्रकार उलझाऊ प्रश्नों में समय अधिक लगा। गद्यांश व संविधान के प्रश्न कठिन रहे। इसके चलते सही जवाब वाले प्रश्न ही हल किए। - सचिन, आजमगढ़
..............
उलझाऊ प्रश्नों को समझने में लगा समय
पहली बार पीईटी की परीक्षा दी। इसको लेकर थोड़ा मन में डर रहा। तर्क शक्ति के प्रश्न कठिन रहे। ऋणात्मक मूल्यांकन के चलते सही जवाब वाले प्रश्न ही किए हैं। - शालिनी शर्मा, कानपुर

.................
फोटो-6 रूरा में परीक्षा छूटने के बाद केंद्र के बाहर बैग लेने को लाइन में लगे अभ्यर्थी। संवाद
परीक्षा छूटने पर बैग पाने को लगाई लंबी कतार
रूरा। आरपीएस इंटर कॉलेज केंद्र में परीक्षा देने से पहले अभ्यर्थियों ने बैग गेट के बाहर संकलन केंद्र पर जमा किए। इसके लिए उन्हें टोकन दिए गए। परीक्षा छूटने पर बैग वापस पाने को अभ्यर्थियों को लंबी कतार लगानी पड़ी। दरअसल पीईटी परीक्षा में केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ी, मोबाइल आदि ले जाने पर रोक है। इसकी वजह से परीक्षा केंद्र के बाहर ही अभ्यर्थियों ने बैग व अन्य सामान जमा किया था। बाद में परीक्षा छूटने पर बैग पाने के लिए एक साथ अभ्यर्थी जुट गए तो लंबी कतार लगवाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed