फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constables son shot himself in Kanpur

सिपाही के बेटे ने खुद को मारी गोली: दो साल से मानसिक तनाव में था, पिता को लगाया था फोन, परिजनों का हंगामा

Wed, 16 Nov 2022 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

गुजैनी थाना क्षेत्र में एक सिपाही के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो दो सालों से मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना के बाद पहुंची पुलिस और परिजनों में जमकर बहस हो गई है। मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया है।

विज्ञापन
Constables son shot himself in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला अम्बेडकर नगर का है, जहां एक सिपाही के बेटे ने पिस्टल से गोली मार ली। मृतक अजीत यादव (22) ब़ीते दो साल से मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था।

विज्ञापन

बता दें कि युवक ने गोली मारने से पहले पिता को फोन लगाया था। उसने कहा कि मैं खुद को गोली मारने जा रहा हूं। जब तक पिता घरवालों को सूचना देते, तब तक युवक ने गोली मार ली। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के चाचा अजय पाल आर्मी में हैं और वो छुट्टी पर आए हुए थे। उनकी पिस्टल से ही युवक ने खुद को गोली मारी है। उसके पिता शिव प्रताप यादव, पनकी थाने के सिपाही हैं और 112 में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की बहस हो गई। वहीं, आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया हैद्ध वहीं, परिजन पोस्टमार्टम से मना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजना कुछ प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।  फिलहाल मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed