{"_id":"626440fef13a3a3869342bd1","slug":"constable-suspended-in-recovery-in-the-name-of-sog-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: एसओजी टीम के नाम पर वसूली में सिपाही निलंबित, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर की कार्रवाई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: एसओजी टीम के नाम पर वसूली में सिपाही निलंबित, एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर की कार्रवाई, जांच शुरू
Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:42 PM IST
सार
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन औरैया में तैनात एक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सिपाही पर एसओजी टीम के नाम से वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में एसओजी टीम के नाम पर एक पुलिस कर्मी द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत एसपी तक जा पहुंची। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर जांच एएसपी को सौंपी है। पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते हैं। शनिवार को एसओजी टीम के नाम पर शहर के लोगों को डरा धमका कर वसूली करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक हुई तो मामला पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दीपक चौधरी का निकला। प्रथमदृष्ट्या पाया गया कि सिपाही ने कुछ लोगों को एसओजी टीम से कार्रवाई कराने का भय दिखा कर वसूली की। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले में शिकायत पहुंचने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन औरैया में तैनात एक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सिपाही पर एसओजी टीम के नाम से वसूली करने का आरोप है। आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन