{"_id":"66eeda57f91b3995f20b2846","slug":"constable-posted-in-ghazipur-district-dies-of-fever-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: गाजीपुर जनपद में तैनात सिपाही की बुखार से मौत, गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: गाजीपुर जनपद में तैनात सिपाही की बुखार से मौत, गांव में होगा अंतिम संस्कार
Sat, 21 Sep 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:18 PM IST
सार
फतेहपुर निवासी सिपाही की बुखार से मौत हो गई। रविवार सुबह कल्यानपुर थाने के गांव इब्राहीमपुर में सिपाही का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद गाजीपुर में तैनात सिपाही की बुखार से बनारस के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव लेने बनारस रवाना हो गए हैं। सिपाही का अंतिम संस्कार रविवार सुबह गांव में किया जाएगा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी रामप्रताप सिंह गौतम का बेटा निरंजन सिंह लगभग आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी मौजूदा तैनाती जनपद गाजीपुर में थी।
विज्ञापन
वह पिछले सप्ताह सेना से रिटायर चाचा पीताम्बर सिंह के देहांत पर दो दिन के अवकाश पर घर आया था। वह दो दिन बाद ड्यूटी पर गाजीपुर चला गया। वहां बुखार से उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिस कर्मियों ने उसे गाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बिगड़ने पर बनारस रेफर किया गया। वहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बनारस से शव लेकर देर रात तक गांव पहुंचेंगे। सिपाही के चाचा हरि प्रताप सिंह ने बताया कि भतीजे की बुखार से मौत हुई है। रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन