फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   constable fired in land dispute, father and son injured in hardoi

हरदोई: भूमि विवाद में सिपाही ने चलाई गोली, पिता पुत्र को लगी, हंगामा

Sun, 09 Feb 2020 02:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
constable fired in land dispute, father and son injured in hardoi
अस्पताल में भर्ती घायल पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरिया खेड़ा में रविवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठी और गोली चल गई। घटना में पिता-पुत्र को गोली लगी है, जबकि एक अन्य लाठी की चोट से घायल हुआ है।
विज्ञापन


नरियाखेड़ा निवासी भैयालाल (55 ) पुत्र सीताराम अपने भाई संतोष (32) और पुत्र पप्पू (20) के साथ रविवार सुबह अपने प्लाट में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पिहानी कोतवाली में तैनात सिपाही राजकुमार अपने पुत्रों आकाश, विकास व एक अन्य साथी राजू के साथ मौके पर पहुंचा व निर्माण स्थल को अपना बताया।
विज्ञापन

इसी को लेकर विवाद हो गया ।आरोप है कि राजकुमार ने फायरिंग कर दी। भैयालाल के दाएं पैर में लगी गोली आर पार हो गई जबकि उसके पुत्र पप्पू के सीने के नीचे की ओर 2 गोलियां लगी हैं। लाठी के वार से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पप्पू की हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सिपाही राजकुमार को हिरासत में लिया गया है। राजकुमार मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है और तीन वर्ष पहले अतरौली थाने में तैनात था।

दूसरे पक्ष से भी गुड्डू व  गुनी राम को हिरासत में लिया गया है। भैयालाल के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण अतरौली थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोपी सिपाही को बचाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed