फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Constable dies due to electric shock, accident happened while spreading clothes on wire, police investigation

Unnao: करंट लगने से सिपाही की मौत, लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
सार

Unnao News: औरास थाने में तैनात सिपाही की करंट लगने से मौत हो गई। सुबह लोहे के तार पर कपड़े फैलाते समय हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Constable dies due to electric shock, accident happened while spreading clothes on wire, police investigation
करंट लगने से सिपाही की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के औरास थाने में तैनात सिपाही  सरकारी कमरे पर लगे लोहे के तार में आ रहे करंट की चपेट में आया। साथी सिपाही स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। औरास थाने पर तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह  सरकारी कमरे रहते थे।

विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे स्नान करने के बाद कपड़े बाहर लगे लोहे की तार में फैलाने गए थे। तार में करंट आने से वह उसी की चपेट में आए और मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया, एसओ अश्वनी मिश्रा मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन




मृतक हरेंद्र सिंह मूलरूप से आगरा जिले के थाना खंदौली के गांव मलूपुर का रहने वाला था। हरेंद्र ने फौज से सेवानिवृत होने के बाद साल 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब नौ महीने पहले उनका स्थानांतरण बीघापुर कोतवाली से औरास थाना हुआ था। पत्नी मोनिका के साथ बेटा और बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed