{"_id":"61cd7a167c76ec58ec4073d0","slug":"conspiracy-to-violence-in-pm-s-rally-police-investigating-crime-history-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश: आरोपियों की क्राइम कुंडली खंगाल रही पुलिस, सिपाही पर सचिन ने किया था कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली में हिंसा की साजिश: आरोपियों की क्राइम कुंडली खंगाल रही पुलिस, सिपाही पर सचिन ने किया था कातिलाना हमला
Thu, 30 Dec 2021 03:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:12 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बवाल कराने की साजिश रचना बहुत बड़ा मामला है। पुलिस ने इसको गंभीरता से लिया है। इसमें सचिन समेत कई अन्य आरोपियों पर एनएसए लगना तय है। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य तीन चार लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सचिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिंसा फैलाने की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सपा नेता सचिन केसरवानी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। चार साल पहले उसने अपने साथियों संग मिलकर क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही पर कातिलाना हमला कर दिया था।
बीच बचाव करने आए एक अन्य शख्स को भी मरणासन्न कर दिया था। मामले में वह जेल गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। 22 नवंबर 2017 को क्राइम ब्रांच में तैनात तत्कालीन सिपाही अंकुर सिंह भदौरिया पर सचिन ने हंसपुरम चौराहे के पास हमला कर दिया था।
अंकुर को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। इसी दौरान जितेंद्र नाम का शख्स वहां से गुजर रहा था तो उसने सिपाही को बचाने का प्रयास किया था तो सचिन व उसके साथियों ने उसको भी पीट दिया था। सिपाही व जितेंद्र दोनों ने हत्या के प्रयास की एक-एक एफआईआर सचिन व उसके साथी शुभम सैनी, आशू तिवारी, पंकज कुशवाहा, छोटू राजपूत, सोनू राजपूत व अन्य एक दर्जन अज्ञात पर हमलावरों पर दर्ज कराई थी। इसमें वह जेल भी गया था। बाद में उसको जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
कई आरोपियों पर एनएसए की होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बवाल कराने की साजिश रचना बहुत बड़ा मामला है। पुलिस ने इसको गंभीरता से लिया है। इसमें सचिन समेत कई अन्य आरोपियों पर एनएसए लगना तय है। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य तीन चार लोगों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी हिरासत में हैं। कल तक गिरफ्तारी हो सकती है।