फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   conspiracy to trap opponents in murder

जुर्म की खौफनाक कहानीः भाई, चाचा और फूफा ने आत्महत्या को दिया था हत्या का रूप, रातों-रात रची साजिश

Mon, 18 Jun 2018 07:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
conspiracy to trap opponents in murder
घटना के विषय में जानकारी देते एसपी व पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जुर्म की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। विरोधियों को फंसाने के लिए भाई, चाचा और फूफा ने युवक की आत्महत्या को हत्या बना दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए साजिश रचने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला यूपी के हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने सोमवार को माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औरा निवासी रजनीश पुत्र सर्वेश कुमार की बाग में गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रजनीश का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसने छह माह पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रजनीश को दिल्ली भेज दिया था। वह वहीं पर रह कर काम कर रहा था।
विज्ञापन


रजनीश दिल्ली से सात जून को अपने फूफा राम रतन के गांव अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ आया था और 13 जून को वहां से अपने घर आया था। उसी रात उसका शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला था। जिसके पेट में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना के विषय में रजनीश के भाई नेम कुमार की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान घटनास्थल कहीं और होने की आशंका हुई, तो जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पता चला कि घटना की रात नेमकुमार के घर में काफी मात्रा में पानी भर गया था। जिस पर उसके घर की जांच शुरू की गई तो चौपाल की छत पर खून के धब्बे मिले। जिस पर नेमकुमार से पूछतांछ की गई तो उसने घटना के विषय में बताया कि उसका भाई चौपाल की छत पर सो रहा था। वहीं पर उसने स्वयं को तमंचे से गोली मार ली। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और घबरा गया ।


इसकी जानकारी उसने अपने चाचा सतीश और गांव आए फूफा रामरतन को दी । फिर सब ने मिलकर रजनीश के शव को लाकर पड़ोस में स्थित बाग में चारपाई पर डाल दिया और तमंचे को झाड़ियों में छिपा दिया। झूठी घटना लिखाने और दूसरों को साजिश में फसांने के आरोप में तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि उनके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed