फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Conspiracy to murder Pradhan's husband hatched due to rivalry, two arrested

Kanpur News: रंजिश में रची प्रधान पति की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to murder Pradhan's husband hatched due to rivalry, two arrested
इटावा। प्रधानी चुनाव की रंजिश और किशोरियों से छेड़खानी की वजह से आहत होकर आरोपियों ने साजिश रचकर प्रधान के पति की हत्या की गई। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। पकड़े गए दोनों आरोपी एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव की प्रधान के पति मनोहर भदौरिया का शव रविवार दोपहर उसके कमरे में बेड पर अधजली हालत में मिला था। घर से एक बाइक व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। देर रात पुलिस ने बाइक को भी जली हुई हालत में 20 किलो मीटर दूर से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

मनोहर के आवास की देखरेख करने वाले गांव के ही अमन उर्फ बच्चा बाबा ने शव मिलने की सभी को जानकारी दी थी। अमन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ढाई माह पहले मनोहर की बगिया में उसकी बकरियां चली गई थीं। जिसको लेकर मनोहर ने उसकी दादी शांति देवी के साथ गांव में सरे आम मारपीट की थी। दादी को पीटने का विरोध करने पर उसकी पीटाई कर कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर 2021 में मनोहर की पत्नी के विरोध में गांव के ही शैलेश सिंह भदौरिया उर्फ शालू की मां सावित्री भदौरिया भी चुनाव लड़ने मैदान में उतरी थीं। मनोहर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में 29 मुकदमे दर्ज हैं, सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शैलेश की मां का समर्थन करने वाले लोगों को मनोहर ने पिस्टल लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शैलेश के परिवार की बच्चियों से अभद्रता भी की थी। जिसकी बच्चियों ने कई बार शिकायत की थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शैलेश ने बदला लेने के लिए अमन के साथ हुई मारपीट के बाद उससे दोस्ती कर ली थी।

--------------
नोएडा से हत्या करने पहुंचा था शैलेश
एसएसपी ने बताया कि अमन और शैलेश बदला लेने के लिए मौका तलाश रहे थे। मनोहर की पत्नी जब अपने मायके गई, तो अमन ने शैलेश को फोन करके नोएडा से बुलाया। शैलेश नोएडा में एक कंपनी की गाड़ी चलाता है। वह घर पर बिना बताए शनिवार दिन में एसएसपी चौराहा पहुंचा। अमन उसे बाइक से लेकर उदी चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल लिया। देर रात मनोहर बर्थडे पार्टी से शराब के नशे में अपने आवास पर लौटा। यहां अमन ने उसे और शराब पिला दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। रात करीब दो बजे शैलेश पहुंचा और अमन को उठाया। सोते में मनोहर के सिर पर डंडे से चार वार किए। पेट्रोल डालकर आग लगाकर शैलेश मनोहर की बाइक लेकर भाग गया। अमन डीवीआर लेकर कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर अपने घर चला गया। डीवीआर, डंडा और बोतल अपने घर के पीछे फेंक दिए। शैलेश ने राजा के बाग के पास बाइक में भी आग लगाकर उसे वहीं छोड़ दिया। शैलेश के मोबाइल की लोकेशन से उसको यमुना पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed