फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressmen went out to give vegetables to BJP members, police stopped them

Kanpur News: भाजपाइयों को सब्जी देने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका

Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congressmen went out to give vegetables to BJP members, police stopped them
जुलूस रोकने पर पुलिस को स​​ब्जियों की डलिया साैंपते नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
कानपुर। महानगर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भाजपा को सब्जी भेंट करो सत्याग्रह कार्यक्रम किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेसी तिलक हाॅल से गांधी टोपी पहनकर रामधुन गाते हुए हाथों में सब्जी और मंजीरा लेकर नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के लिए पैदल निकले। हालांकि रामगोला भवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, इकबाल अहमद, जफर शाकिर आदि कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कांग्रेसी वहीं सड़क पर बैठकर रामधुन गाने लगे और एसीपी आशुतोष कुमार को सब्जियों की टोकरी देकर भाजपा कार्यालय पहुंचाने के लिए कहा। करीब आधा घंटे बाद धरना खत्म हुआ। पवन गुप्ता ने कहा कि चार दिन पूर्व भाजपाइयों ने तिलक हाॅल के बाहर सब्जियां और गल्ले से 800 रुपये चुरा लिए थे। भाजपा देश में वोट चोरी और शहर में सब्जी चोरी के लिए भी प्रसिद्ध हो गई है। हम उन्हें लूट करने से रोकने के लिए अहिंसावादी तरीके से सब्जियां भेंट करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक दिया। उस दिन पुलिस भाजपा को तिलक हाॅल तक ले आई थी। कहा कि राहुल गांधी ने कभी मोदी के लिए अपशब्द नहीं कहा। कोई अराजकतत्व मोदी के लिए कुछ कह दे तो उसमें राहुल गांधी या कांग्रेस का क्या मतलब है। प्रतिभा अटल पाल, ग्रीन बाबू सोनकर, दीपक त्रिवेदी बल्ली, अभिमन्यु गुप्ता, पदम मोहन मिश्रा, सीता अग्निहोत्री, पूजा भारद्वाज, शंकर दत्त मिश्रा, इकबाल अहमद, मानेश दीक्षित, उमेश चंद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता को गाली देकर न केवल उनका अपमान किया है बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और परंपराओं का भी घोर अनादर किया है। भाजपा इसका जवाब गांधीगिरी से नहीं सनातनी गिरी से देगी। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के घर-घर जाकर उनकी माताओं का सम्मान करेंगे और पूछेंगे कि क्या किसी की मां को गाली देकर राजनीति करना उचित है। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष दीपू पांडे, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा, अनीता चतुर्वेदी, सीमा एमबीए, सतेंद्र पांडेय, ऋचा सक्सेना, रंजीता पाठक, रोहित साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed