फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congressmen held motorcycle rally in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen held motorcycle rally in protest against inflation
महंगाई के विरोध में राजीव भवन से मोटरसाइकिल रैली निकालते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। महंगाई के विरोध में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाइक रैली निकाली। जो टड़ियावां के राजीव भवन से शुरू होकर क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। यहां कांग्र्रेसियों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
विज्ञापन

शहर से बाइक रैली की शुरुआत राजीव भवन से हुई। बाइक रैली टड़ियावां के गांवों में जनता के बीच पहुंची और चौपाल करते हुए महंगाई और कृषि कानूनों के विरोध कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि महंगाई और कृषि कानूनों से छली गई जनता पंचायत चुनावों में भाजपा को धूल चटाने का काम करेगी। लॉकडाउन लगाकर मजदूरों को दिन रात सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया था। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता चालानों से त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सौ में धान, जगह-जगह जनता का चालान काटने वाली भाजपा को पंचायत चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। जिला अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन महेश्वर प्रसाद रावत, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, साधू सिंह, सोनपाल वर्मा, निर्भान सिंह यादव, भुवनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed