फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress workers clash during welcome for National General Secretary; Mahila Morcha District President assaulted.

Kanpur News: राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत में भिड़े कांंग्रेसी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट

Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress workers clash during welcome for National General Secretary; Mahila Morcha District President assaulted.
कानपुर देहात/सिकंदरा। सिकंदरा स्थित एक ढाबे में बुधवार दोपहर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दो गुटों में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई। स्थिति बिगड़ती देख राष्ट्रीय महासचिव वहां से निकल गए। पुलिस ने स्थिति संभाली। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके बेटे, बाउंसरों व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत कार्यक्रम सिकंदरा के एक ढाबे में तय था। यहां कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार को दी गई थी। इधर जिलाध्यक्ष की ओर से खोजाफूल में राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया गया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय महासचिव ढाबे पर पहुंचे। पीछे से जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा संखवार व उनके समर्थक भी आ गए। बताते हैं कि ढाबा का हॉल छोटा होने पर बाउंसरों ने जिलाध्यक्ष व समर्थकों को बाहर रोक दिया। इस पर जिलाध्यक्ष समर्थकों ने नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन

इस पर राष्ट्रीय महासचिव हॉल से बाहर आकर खुली हट में बैठ गए। यहां भीड़ बढ़ने पर कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष पक्ष के समर्थकों में हाथापाई हो गई। इसी बीच राष्ट्रीय महासचिव कार में बैठ गए और उनका काफिला कानपुर की ओर निकल गया। इधर घटना की जानकारी पर ऐहतियातन डेरापुर सीओ, रसूलाबाद, राजपुर, अमराहट व मंगलपुर थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा संखवार ने पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, उनके बेटे अंश, बाउंसरों व 15 अज्ञात पर जातिसूचक अपशब्द कहने, लात-घूसा व चप्पल से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना सीओ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष की तहरीर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, उनके पुत्र अंश, बाउंसरों व अज्ञात 15 लोगों पर एससी-एसटी, मारपीट, धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिंह, सीओ अकबरपुर।
............................
राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने धक्का-मुक्की, नारेबाजी और मारपीट की। माहौल खराब होने पर वह राष्ट्रीय महासचिव के साथ लखनऊ कार्यक्रम में निकल आए। करीब 37 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। लड़ाई-झगड़े से कोई वास्ता नहीं है। घटना के कई वीडियो जारी हुए हैं इसमें मारपीट करने वाले साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई करे। बृहस्पतिवार को वह भी थाने भी प्रार्थना पत्र देंगे। - नरेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस
........................
पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से पहले नारेबाजी की गई। जब कांग्रेस कमेटी के मौजूदा पदाधिकारियों ने नारेबाजी का प्रयास किया तो पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके बेटे व बाउंसरों ने मारपीट की। महिला जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बचाया। - अम्बरीश सिंह गौर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

----
माहौल बिगड़ा तो एक दूसरे पर फेंकी भोजन थाली
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत कार्यक्रम में बखेड़ा खड़ा हो गया। स्थिति यह हुई कि कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए। वहीं एक दूसरे पर भोजन थाली फेंकी गई। दरअसल सूर्या ढाबा में दोपहर का भोजन रखा गया था। एसी हॉल में करीब 25 लोगों के बैठने का इंतजाम था। बाहर गेट पर कुछ पदाधिकारी रोक दिए गए। इसके बाद माहौल गरम हो गया और नारेबाजी शुरू हो गई। इधर राष्ट्रीय महासचिव खुले हट में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। वहां धक्कामुक्की के बाद कुछ समर्थकों में मारपीट हो गई तो माहौल बिगड़ गया। यह घटना पार्टी में खेमेबंदी के तौर पर देखी जा रही है। राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पार्टी समर्थकों के आपस में भिड़ने से हालात और खराब हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed