फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress National General Secretary Priyanka Gandhi's visit to Mahoba up

महोबा: बुंदेलखंड का सियासी ताप नाप गईं प्रियंका, प्रतिज्ञाओं की झड़ी लगाई,आधी आबादी का दिल जीतने की बिछाई बिसात

Sun, 28 Nov 2021 08:57 AM IST
शिखा पांडेय चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, महोबा
चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Nov 2021 08:57 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बुंदेलखंड का देशावरी पान, जैतपुर का खादी उद्योग बर्बाद हो गया है। वहीं गौरा पत्थर यहां का सोना है जिसे यहां के लोग लूट रहे हैं।

विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi's visit to Mahoba up
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के महोबा में प्रतिज्ञा रैली लेकर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों के लिए बड़ी प्रतिज्ञाओं को पिटारा खोलकर झड़ी लगा दी। वहीं उनके भाषण में आधी आबादी ( महिलाएं) के  बड़े वोट बैंक को साधने की बड़ी बातें शामिल रहीं। वो 32 मिनट तक बुंदेलों का संबोधित कर बुंदेलखंड की धरती का सियासी ताप नाप गईं।
विज्ञापन


यूपी विधान सभा चुनाव में परचम लहराने के लिए कांग्रेस बेकरार है। कांग्रेस को तीन दशक से यूपी की सत्ता हासिल नहीं हो सकी है। जिसको लेकर प्रियंका गांधी इस बार रैली कर पुरजोर कोशिश कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रही हैं। जो कांग्रेस में जान फूंकने का काम करेगा।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस महासचिव ने बुंदेली धरती से किसानों के कर्ज माफ करने, नौजवानों को रोजगार देने, बुंदेलखंड के विकास के लिए अलग से बोर्ड गठित करने, लड़कियों के लिए लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं के तहत उन्हे सशक्त बनाने के लिए स्मार्ट फोन, ई-स्कूटी, देने समेत प्रतिज्ञाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घरेलू महिलाओं का दिल जीतने के लिए एक जगह तीन सिलिंडर देने व दस लाख तक के इलाज देने की बातें कहीं। उनके भाषण में महिलाओं को चालीस फीसदी टिकट देने की बात से महिलाओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।

पहले पीएम, फिर दीदी अब आएंगे अखिलेश भैया 
बुंदेलखंड की वीर आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में दिग्गजों की पहली पसंद बन गया है। यहां से दिग्गज नेता बुंदेलखंड के वोटरों को साधने में जुटे हुए हैं। 19 नवंबर को महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से पीएम मोदी 3200 करोड से ज्यादा की जल परियोजनाओं की सौगात देकर यूपी चुनाव का शंखनाद कर बड़ी रैली कर चुके हैं।

वहीं शनिवार को प्रियंका गांधी ने महोबा के छत्रसाल स्टेडियम से बड़ी आधी आबादी को लुभाकर, किसान, नौजवान सभी को साध गईं। वहीं अब एक दिसंबर को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रथ यात्रा लेकर महोबा आ रहे हैं। जिससे महोबा में सियासी पारा गर्म हैं। सभी दलों के नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 

महिलाओं को चालीस फीसदी हिस्सेदारी का वादा, मंच पर आगे नहीं मिली जगह 
प्रतिज्ञा रैली के दौरान मंच पर मौजूद महिला पदाधिकारियों को पीछे बैठाया गया। आगे की कतार में पुरूषों को ही स्थान दिया गया। ऐसे में महिलाओं को आगे करने बात कहने और मंच पर पीछे बैठने को लेकर यह बात चर्चा में रही। 

स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कबरई के इंद्रकांत मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि इस सरकार ने इंद्रकांत के हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

बर्बाद हो गया पान और क्रशर उद्योग 
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बुंदेलखंड का देशावरी पान, जैतपुर का खादी उद्योग बर्बाद हो गया है। वहीं गौरा पत्थर यहां का सोना है जिसे यहां के लोग लूट रहे हैं। वहीं कबरई के पत्थर उद्योग को लेकर कहा कि कभी यहां 450 क्रशर थे,सरकार की गलत नीतियों के कारण अब 50 ही बचे हैं। हमारी सरकार बनी तो नीतियों को बदलकर क्रशर उद्योग को उबारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed