फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress Metropolitan Committee declared with 55 percent youth

Kanpur News: 55 प्रतिशत युवाओं के साथ कांग्रेस महानगर की कमेटी घोषित

Tue, 01 Jul 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress Metropolitan Committee declared with 55 percent youth
कानपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। कमेटी में 55 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया गया है। कुल 75 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। हालांकि सूची जारी होने के बाद से विरोध भी शुरू हो गया है। सचिव बनाए गए एक पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष के अनुसार कमेटी में अल्पसंख्यक,दलित और पिछड़े समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व 60 प्रतिशत से ऊपर है। अकेले दलित समाज से जुड़े पदाधिकारियों की संख्या 15 प्रतिशत है। इसी तरह 20 प्रतिशत महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसके अलावा व्यापारी, मजदूर, शिक्षक और अधिवक्ता समाज से भी पदाधिकारी बनाए गए हैं। सूची में ब्राह्मणों की संख्या 20 से अधिक है। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश से यह भी कहा गया है कि आगे भी सक्रिय लोगों को स्थान दिया जाएगा। इस बीच पूर्व में उपाध्यक्ष बनाए गए शादाब आलम को इस बार सचिव की जिम्मेदारी मिलने से उन्होंने विरोध जताते हुए अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। उनका कहना है कि इससे उनका अपमान हुआ है।
विज्ञापन


सात उपाध्यक्ष 20 महासचिव
कांग्रेस महानगर कमेटी की जारी हुई पदाधिकारियों की सूची में सात उपाध्यक्ष और 20 महासचिव के अलावा 45 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष, एक सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर व एक प्रवक्ता के पद पर भी मनाेनयन हुआ है। उपाध्यक्षों में अब्दुल्ला मलिक, बृजेश मिश्रा, इखलाक अहमद डेविड, हर्ष बाजपेई, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, संतोष त्रिपाठी, सुनील राठाैर। महाचिवों में डीके जगत, हाजी अफजल कुरैशी, राकेश साहू, राम स्वरूप तिवारी, रमाकांत शर्मा, संजय दीक्षित, हाजी ताैसीफ खान, संजीव मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, दिनेश बाजपेई, आसिफ इकबाल, राजेश गाैतम, केके बाजपेई, राम शंकर राय, वसुंधरा वर्मा, जावेद उस्मानी, पंकज सचान, आनंद शुक्ला, अरविंद त्रिवेदी, फुजैल जामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed