फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress leader's son committed suicide case Etawah

उस लड़की को मत छोड़ना, शादी मत होने देना...लिख कांग्रेस नेता शंखवार के बेटे ने लगाई फांसी

Wed, 01 May 2019 07:36 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 May 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's son committed suicide case Etawah
अभिषेक का फाइल फोटो, माता-पिता, अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे के मोबाइल पर आधी रात को किसी का फोन आया। 21 मिनट बात करने के बाद उसने सुसाइड नोट लिखा फिर मां की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। कांग्रेस नेत्री हंसमुखी शंखवार अधिवक्ता और उनके पति बलराम चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज एवरा में बाबू हैं। इसी कॉलेज में अभिषेक बीएसए द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। बलराम के दो और बेटे गुलशन और सचिन हैं। वे दोनों भी पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

 

पिता बलराम ने बताया कि अभिषेक मकान की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में ही सोता था और अक्सर देर रात तक मोबाइल पर लगा रहता था। वह अपना मोबाइल भी लॉक रखता था। मंगलवार रात अभिषेक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा उस लड़की को मत छोड़ना, शादी मत होने देना

कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि अभिषेक के मोबाइल पर रात 1:05 बजे किसी की कॉल आई थी। अभिषेक ने इस नंबर पर 1: 26 बजे तक बात की। इस 21 मिनट की बातचीत के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ कि अभिषेक ने सुसाइड नोट लिखा और कुर्सी पर चढ़कर छत पर लगे जाल में मां की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

 

कोतवाल ने बताया कि अभिषेक की किताब में मिले सुसाइड नोट में एक लकड़ी का नाम, उसके दो मोबाइल नंबर और इसके साथ लड़की भाई और पिता के भी मोबाइल नंबर मिले हैं। इसके साथ सुसाइड नोट में लिखा उस लड़की को मत छोड़ना, शादी मत होने देना। 


पिता ने बताया कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसकी जानकारी उन्हें या परिवार के किसी सदस्य को नहीं हैं। सुसाइड नोट में लिखे नंबर और नामों के बारे में भी नहीं जानते हैं। कोतवाल ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल और सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। अगर परिजन किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े भाई गुलशन ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed