फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress leader bullied in BJP leaders office, abusing and pointing revolver, accused in custody

Kanpur: भाजपा नेता के ऑफिस में कांग्रेसी की गुंडई, गाली-गलौज करते हुए तान दी रिवॉल्वर, आरोपी हिरासत में

Sat, 02 Mar 2024 05:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 05:27 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के ऑफिस में घुसकर कांग्रेसी नेता और उसके साथियों ने गाली-गलौज कर दी। यही नहीं, आरोपी नेता ने कर्मचारियों पर रिवॉल्वर भी तान दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी नेता और साथियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Congress leader bullied in BJP leaders office, abusing and pointing revolver, accused in custody
भाजपा नेता ऑफिस धमकी देने पहुंचे कांग्रेसी नेता अंबुज शुक्ला अपने साथियों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर इलाके में कांग्रेस नेता व गोविंदनगर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अंबुज शुक्ला का भाजपा नेता भूपेश अग्रवाल के ऑफिस में घुसकर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह ऑफिस में अपने साथियों के साथ घुसकर कर्मचारियों को पीटते व हाथ में रिवॉल्वर तानकर धमकाते नजर आए।

विज्ञापन

भाजपा नेता के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी नेता व उसके साथियों को हिरासत में लेकर लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली है। कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग निवासी भाजपा नेता व वर्ष 2007 में संघ में जिला प्रचारक रहे भूपेश अग्रवाल ने बताया कि उनका पक्षी विहार लखनपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी का ऑफिस है।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को ऑफिस का कर्मचारी मनीष दिवाकर स्कूटी से अपने घर नवाबगंज ख्योरा जा रहा था। इस दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता अंबुज शुक्ला के बेटे शुभम और सूर्यांश भी गाड़ी से निकल रहे थे। पहले निकलने को लेकर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों वहां से एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए निकल गए।

गाली-गलौज करते हुए रिवॉल्वर तान दी
कुछ देर बाद अंबुज शुक्ला अपने दोनों बेटों शुभम, सूर्यांश व अन्य साथियों के साथ भाजपा नेता के दफ्तर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए रिवॉल्वर तान दी। मारपीट करने के बाद धमकी देते हुए वहां से चला गया। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। वहीं, घटना का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा।

विज्ञापन



लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजेंगे रिपोर्ट
एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि मनीष दिवाकर की तहरीर पर अंबुज शुक्ला, उनके दोनों बेटे सूर्यांश, शुभम, ड्राइवर नसीम खान के साथ ही अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed