फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congratulations will ring from house to house, Kanha will be born today

घर-घर बजेगी बधाई, आज जन्म लेंगे कन्हाई

Mon, 30 Aug 2021 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congratulations will ring from house to house, Kanha will be born today
कानपुर देहात। जिले भर में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए घरों के साथ माती स्थित पुलिस लाइन व जेल में रविवार को दिन भर तैयारी चलती रही। रविवार को राधाकृष्ण मंदिर का रंग रोगन कराया गया। वहीं मंदिर के आसपास सफाई कराई गई। पुलिस कर्मी ही मंदिर में कीर्तन करेंगे। वहीं पूजन व सजावट की सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजारों में दिन भर भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को लोगों में उत्साह दिखा। दिन भर घरों में तैयारियां होती रही। लोगों ने पूजन व सजावट के सामान की खरीदारी की। वहीं पुलिस लाइन के राधाकृष्ण मंदिर को सजाने का काम रविवार सुबह से होता रहा। रंग रोगन के बाद पुलिस कर्मियों ने मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई।
विज्ञापन

सीओ पुलिस लाइन तनु उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे विधि विधान से सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का पूजन होगा। साथ ही पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार के लोग भी वहां पूजन करेंगे। पुलिस के जवान कीर्तन करेंगे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। वहीं कारागार परिसर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर केके सिंह ने बताया कि अगर कोई कोई कैदी भजन कीर्तन करना चाहेगा तो कोविड नियमों का पालन करते हुए कर सकेगा। वहीं पौरोहित्य प्रशिक्षक संस्कृत संस्थान आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को गृहस्थ लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। इसके बाद मंगलवार को संत जन्मोत्सव मनाएंगे। रोहणी नक्षत्र सोमवार की सुबह 6:08 बजे से मंगलवार सुबह 8:45 तक रहेगा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया जन्मोत्सव
रूरा (कानपुर देहात)। रामनगर स्थिति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिसर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रस्तुत झांकी ने सबका मन मोह लिया। ब्रह्माकुमारी प्रेम बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण ने परमपिता परमात्मा शिव से सहज राजयोग की शिक्षा प्राप्त की एवं ईश्वरीय शक्ति से संपन्न हुए। तभी से सभी लोग उनका गुणगान करने लगे।

वास्तव में मनुष्य ही दैवी गुण धारण करने के बाद देवता कहलाता है। इस दौरान मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक व समाज सेविका कंचन मिश्रा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बच्चों ने राधा कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। यहां पर वर्तिका, अग्रिमा, अंशिका, नंदिनी, इशिता, तुलसी, शौर्य कुमारी कृृतिका, मदन, भोला व गोपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed