{"_id":"5e7492f18ebc3e76876a1e46","slug":"computer-operator-died-in-road-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 20 Mar 2020 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
सुभाष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में सांडी मार्ग पर गुरुवार रात लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सुभाष राठौर (40) सांडी विकासखंड में मनरेगा के अंतर्गत संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर थे। बताते चलें कि कंप्यूटर ऑपरेटर को भी उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी थी जिससे दबकर सांडी थाने में तैनात प्रादेशिक विकास दल के जवान की मौत हुई थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।