फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: barricading will be removed, now preparations will be made for compensation

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: आग बुझी, बैरिकेडिंग हटेगी, अब होगी भरपाई की तैयारी

Wed, 05 Apr 2023 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

बांसमंडी अग्निकांड में जले हुए कॉम्प्लेक्सों को गिराया जाएगा या फिर उसकी मरम्मत कराई जाएगी, इसका फैसला आईआईटी विशेषज्ञों की ओर से की गई जांच के बाद लिया जाएगा। आईआईटी की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है।

विज्ञापन
Complex fire: barricading will be removed, now preparations will be made for compensation
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बांसमंडी के पांच काॅम्प्लेक्स में लगी आग चार दिनों में बुझने के बाद अब एक-दो दिन में व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई को लेकर तेजी से काम किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार बुधवार या गुरुवार में इंश्योरेंस विभाग के अधिकारियों को बुलाकर वहां एक लिस्ट तैयार कराई जाएगी, जिससे जिनका इंश्योरेंस क्लेम बनता है तो उसे जल्दी दिलाया जा सके।

विज्ञापन


इसी तरह आग लगने की घटना के बाद से इस क्षेत्र की सेंट्रल स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क और मूलगंज से डिप्टी पड़ाव जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद है, इसे भी अगले 24 घंटे में आम लाेगों के लिए खोलने का फैसला लिया जाएगा। जले हुए कॉम्प्लेक्सों को गिराया जाएगा या फिर उसकी मरम्मत कराई जाएगी, इसका फैसला आईआईटी विशेषज्ञों की ओर से की गई जांच के बाद लिया जाएगा। आईआईटी की रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में एक टीम व्यापारियों के हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।

विज्ञापन

उसकी भी रिपोर्ट जल्दी आने वाली है। उसी आधार पर मुआवजा तय होगा। क्योंकि आग की चपेट में आए सभी पांच काॅम्प्लेक्स के अंदर एक हजार से अधिक दुकानें बताई जा रही हैं। जिसमें करीब 30 प्रतिशत दुकानें किराये पर चल रही थीं, ऐसा कहा गया है। ऐसे में किराये पर दुकान लेकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को किस तरह से मुआवजा दिया जाएगा इस पर भी टीम काम कर रही है। इसके अलावा नगर निगम की एक टीम भी मौके पर जाकर वहां दुकानों के नुकसान का भी जायजा लेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि आग बुझने के बाद अब यह प्रयास है कि जल्दी से वहां पर आवागमन बेहतर हो। इस पर सभी विभागों और व्यापारियों से भी बातचीत कर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed