फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complete all five CM Grid roads by November 30.

Kanpur News: सीएम ग्रिड की पांचों सड़कें 30 नवंबर तक करें पूरी

Fri, 25 Sep 2026 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Complete all five CM Grid roads by November 30.
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रहीं सड़कों के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। योजना के पहले चरण में बन रही पांच सड़कों का निर्माण समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। कार्य धीमी प्रगति पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महेंद्र बहादुर सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी पांचों सड़कों का निर्माण 30 नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अर्बन रूरल इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एसोसिएशन (यूरिडा) के अधिकारी, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और विधायक भी शामिल रहे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि सड़कें समय पर नहीं बनीं तो जनता की नाराजगी जनप्रतिनिधियों को झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां सड़क बन जाए वहां फुटपाथ का काम भी साथ-साथ पूरा कराया जाए। विधायक सुरेंद्र मैथानी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिक्कतों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


समीक्षा से पहले विशेष सचिव और यूरिडा अधिकारियों ने घंटाघर से परेड, बगिया क्रॉसिंग और स्वरूपनगर की तीन सड़कों का निरीक्षण किया। जल निगम को अपने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि सड़क निर्माण समय सीमा में पूरा हो सके। वहीं, बैठक के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि शासन से अधिकारी सीएम ग्रिड सड़कों की जानकारी लेने आए थे। आरोप लगाया कि शासन की सख्ती की खबर मिलते ही रातों-रात सड़कें बनने लगीं। इससे स्पष्ट है कि काम पहले भी कराया जा सकता था, लेकिन जानबूझकर देरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम नाराजगी झेल रहे तो आप भी तैयार रहें

यूरिडा के सीईओ की मौजूदगी में महापौर ने सांसद की टिप्पणी का हवाला देते हुए अधिकारियों से कहा कि अगर जनता की नाराजगी जनप्रतिनिधियों को झेलनी पड़ रही हैं तो अधिकारी भी इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि जनता सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों से सवाल करती है और उन्हें जवाब देना पड़ता है। अधिकारियों को बताना होगा कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद एक साल तक सड़कें क्यों नहीं बन सकीं। बैठक के बाद महापौर ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बनाए गए मंगल भवन की कमेटी नगर आयुक्त की ओर से भंग किए जाने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed