फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complete all connections in CM Grid Road within seven days and get certificate

Kanpur News: सीएम ग्रिड रोड में सात दिन में सभी कनेक्शन पूरे कर दें प्रमाणपत्र

Fri, 01 May 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Complete all connections in CM Grid Road within seven days and get certificate
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को सीएम ग्रिड फेज-एक और फेज-2 के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कमियों पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही रामादेवी-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग से राजाराम चौराहा होते हुए हमीरपुर राजमार्ग तक 38.98 करोड़ की लागत से बन रही 4.6 किमी लंबी सड़क का निरीक्षण किया। वहां सीवर और पाइप लाइन के हाउस कनेक्शन अधूरे मिलने पर जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। सात दिन में सभी कनेक्शन पूरा कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए। कहा कि बारिश से पहले नाला निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही फुटपाथ निर्माण भी तेजी से कराने को कहा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने वीआईपी रोड से लाल बंगला और जेके-एक से जलसा गेस्ट हाउस तक बन रही 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क का जायजा लिया। यह कार्य करीब 39.74 करोड़ रुपये से हो रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि 5.2 किमी के सापेक्ष करीब तीन किलोमीटर में पाइप लाइन, सीवर लाइन और ड्रेनेज कार्य पूरा हो चुका है। फुटपाथ निर्माण शुरू न होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य शुरू कर एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही दिन-रात काम कर तेजी लाने और खुदाई के बाद मलबा तुरंत हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed