{"_id":"6aee2e8140a549e2f204a2f9","slug":"complaint-resolved-on-igrs-high-mast-light-is-out-of-order-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151711-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण, बंद पड़ी है हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण, बंद पड़ी है हाईमास्ट लाइट
Sat, 07 Nov 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। विकास खंड डेरापुर के खजुर्रा गांव स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में सांसद निधि से लगवाई गई हाईमास्ट लाइट महीनों से बंद पड़ी है। लाखों रुपये खर्च कर लगवाई गई लाइट का ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। शाम होते ही मंदिर परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने लाइट ठीक कराने के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई आख्या में बताया कि कार्यदायी संस्था से फोन पर वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर लाइट ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिकायतकर्ता को जानकारी देकर शिकायत का निस्तारण दर्शा दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों की आख्या में शिकायत का निस्तारण हो गया, लेकिन मौके पर हाईमास्ट लाइट अब भी बंद पड़ी है। आश्वासन के बावजूद मरम्मत न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से कागजी कार्रवाई के बजाय मौके पर लाइट ठीक कराने की मांग की है, जिससे मंदिर परिसर फिर से रोशन हो सके। इस संबंध में बीडीओ संजू सिंह ने बताया कि लाइट को ठीक कराने के लिए प्रशासक/ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया है।