फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaint lodged at Kakadev police station against Himanshu who lost Rs 96 lakh in online game

Viral Boy Himashu: गेम में 96 लाख हारने वाले हिमांशु का कानपुर कनेक्शन; भाजपा नेता बोले- धोखेबाज है लड़का

Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले दिल्ली के एक न्यूज चैनल में साक्षात्कार देते बिहार के हिमांशु का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में काकादेव निवासी भाजपा नेता ने बताया कि मजबूर देखकर कोचिंग में प्रवेश कराया था, लेकिन वह टप्पेबाज निकला। 

विज्ञापन
Complaint lodged at Kakadev police station against Himanshu who lost Rs 96 lakh in online game
हिमांशु मिश्रा - फोटो : X @Aarohi5551

विस्तार

ऑनलाइन गेम में 96 लाख रुपये का कर्ज लेकर हारने वाला बिहार का हिमांशु सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने हिमांशु के खिलाफ काकादेव में तहरीर दी है। आरोप है कि उन्होंने हिमांशू को पढ़ा लिखा युवक समझकर काफी पैसा खर्च कर उसकी मदद की थी, लेकिन वह टप्पेबाज निकला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गुरुवार को हिमांशु का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसने बताया कि वह किस तरह ऑनलाइन गेम की लत का शिकार हुआ। जेईई का उसका रिजल्ट आने के बाद भी उसकी ऑनलााइन गेम की लत नहीं छूटी। उसने कई लोगों से 96 लाख रुपये कर्ज लिए और सब ऑनलाइन गेम में हार गया। इस दौरान उसके पिता भी नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद काकादेव निवासी भाजपा उत्तरी के युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी हिमांशु से मुलाकात कोचिंग मंडी में हुई थी। हिमांशु ने बैंक और एसएससी की तैयारी करने की बात कही थी। यह भी बताया था कि उसने फोन बेचकर किताबें खरीदी हैं। बकौल अक्षय उन्होंने हिमांशु पर तरस खाकर अपने मित्र पंकज की मदद से अंकित यादव की कोचिंग में हिमांशु का दाखिला करा दिया। उनके रहने खाने का इंतजाम भी कर दिया।

विज्ञापन

इसमें उन्हें अपने पास से काफी पैसा भी खर्च करना पड़ा। अक्षय ने बताया कि हिमांशु सिर्फ पांच दिन कोचिंग गया फिर गायब हो गया। उसके नदारद होने पर कई और लेनदारों ने अक्षय से संपर्क कर हिमांशु की करतूत बताई कि किस तरह मदद के नाम पर वह लोगों का पैसा लेकर भागा है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed