फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   community opposed the color of the well with saffron on the Ganesh festival

गणेश महोत्सव पर कुएं को भगवा रंग से रंगने का समुदाय विशेष ने किया विरोध, दोनों पक्षों में तनातनी

Sun, 01 Sep 2019 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
community opposed the color of the well with saffron on the Ganesh festival
भगवा रंग में कुएं का रंग रोगन करवाने पर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सौरिख में गणेश महोत्सव की तैयारियों में जुटी कमेटी ने सोमनाथ मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुएं को भगवा रंग से रंग दिया। इसका समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए। छिबरामऊ थाने की फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। नगर की कुम्हर मंडी स्थित सोमनाथ मंदिर के पास प्राचीन कुआं है।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की तैयारियों में जुटी कमेटी के पदाधिकारियों ने इस पर रंग रोगन करा दिया। इसका समुदाय विशेष के लोग विरोध करने लगे। इनका विरोध कुएं पर भगवा रंग करवाने को लेकर था।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें नोकझोंक होने लगी। जानकारी पर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए।

छिबरामऊ थाने से फोर्स को बुला लिया गया। थाने में दोनों पक्षों की वार्ता चल रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि कुएं पर जो रंग पहले था, वही कराया गया है। दोनों समुदायों से माहौल को खराब करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed