CUET 2022: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के देना होगा सीयूईटी, छात्र छह मई तक कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए छात्रों को इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) देना होगा, जिसके लिए छह मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए 12वीं के छात्रों को अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) देना होगा। इसके लिए छात्र छह मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है। इस बार 12वीं के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं मिलेगा। प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर ही प्रवेश मिलेगा।
छात्रों को बीबीएयू, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसी यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने के लिए सीयूईटी देना होगा। एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को cuet.samarth.ac.in पर आवेदन करना होगा। स्नातक स्तर के कोर्सों में दाखिला मिलेगा। जय नारायण विद्या मंदिर में शिक्षक सुशील शुक्ला ने बताया कि प्राप्तांकों के आधार पर दाखिला लेने से यूपी बोर्ड के बच्चे सीबीएसई और सीआईएससीई संबद्ध स्कूलों के बच्चों से पीछे रह जाते थे। प्रवेश परीक्षा से सबको मौका मिल सकेगा।
सरकार का फैसला सराहनीय है। कोई बोर्ड मूल्यांकन में कड़ाई करता है, तो कोई ढिलाई लेकिन प्रवेश के दौरान तो केवल प्राप्तांक ही देखे जाते थे, ऐसे में कई छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता था। अब सबको समान मौका मिलेगा। -स्नेहा शर्मा, जय नारायण स्कूल
ठीक फैसला लिया गया है। ऐसे में कम से कम खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। प्रवेश परीक्षा होना ठीक है। इससे समानता रहेगी। -श्रतांशु शुक्ला, प्रभात स्कूल