{"_id":"5e1caa178ebc3e881b4c442c","slug":"committed-many-atm-loots-five-arrested-in-ghatampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: एटीएम कार्ड से रकम उड़ाने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: एटीएम कार्ड से रकम उड़ाने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा, पांच गिरफ्तार
Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
साढ़ पुलिस की गिरफ्त में शातिर आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के साढ़ पुलिस ने थानाक्षेत्र के बरईगढ़ गांव के बाहर छापा मारकर पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। आरोपी एटीएम कार्डों के माध्यम से रुपये निकालकर बैंकों को लाखों रुपये का चूना लगाते थे। आरोपियों के कब्जे से 62 एटीएम कार्ड, 2 लाख रुपये, 6 स्मार्ट फोन और एक स्विफ्ट डियाजर कार बरामद की गई है।
वहीं, गिरोह का सरगना और मास्टर माइंड फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साढ़ थाना में घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण प्रदुम्न कुमार सिंह ने बताया कि साढ़ थानाध्यक्ष दवेंद्र कुमार रावत और उनकी टीम ने एटीएम कार्डों के जरिये बैंकों को चूना लगाने वाले शातिरों को पकड़ा है।

शातिरों ने बताया कि वह अपने परिचितों और रिश्तेदारों के एटीएम कार्ड 2 हजार रुपये किराए पर लेते थे। इसके बाद बैंक शाखा में पहुंचकर वहां लगे एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड लगाते थे और तकनीक के जरिये रकम निकाल लेते थे जबकि, मशीन ट्रांजेक्शन फेल बताती थी। शातिर बैंक में इसकी शिकायत करते और कैश काउंटर से पैसा लेने के बाद निकल जाते।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि शातिरों ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में बैंक शाखाओं से लाखों रुपये निकालने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि शातिरों के पास सबसे से अधिक भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बरामद किए गए हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़े ये शातिर
साढ़ पुलिस ने थाना नर्वल के गांव करबिगवां निवासी शातिर लवकुश प्रजापति, रोहित सिंह और अर्जुन सिंह, रितेश उर्फ रजोल सैनी निवासी गोपालपुर थाना साढ़ और हिमांशु सचान निवासी बर्रा 2 कानपुर को गिरफ्तार किया है।
वहीं, गिरोह का सरगना मास्टरमाइंड दीपक यादव निवासी करबिगवां, थाना नर्वल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह के सरगना के पकड़े जाने के बाद अभी और कई राज खुलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस शातिरों के पास से बरामद किए गए एटीएम कार्डधारकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।