फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commercial Cricket Academy won the match by five wickets

Kanpur News: कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच

Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Commercial Cricket Academy won the match by five wickets
कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में कर्मिशियल क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। जीत में गेंदबाजी में नितिन सिंह शिल्पकार व बल्लेबाजी में अनिरुद्व सिंह ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। टीम के लिए हम्माद इराकी ने 43 रन, अमृत ने 29 रन, अभिनव ने 19 और विशेष अग्निहोत्री व अहद खान ने 16-16 रन का योगदान दिया, वहीं गेंदबाजी में नितिन कुमार शिल्पकार ने तीन, रणवीर सिंह व आर्यन यादव ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में कॉम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट के पतन पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अनिरुद्व सिंह ने 55 रन, कृष्ण पांडे ने नाबाद 37 रन व इंद्रजीत ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से रितेश ने दो, स्पर्श, विशेष व आदित्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। तीन विकेट लेने वाले नितिन कुमार शिल्पकार को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed