फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Comedian Raju Srivastav Died: Annu Awasthi said today is a Black day for Kanpur

Raju Srivastav Death: हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी बोले- कानपुर के लिए आज काला दिन, नहीं कर सकता कोई इसकी भरपाई

Wed, 21 Sep 2022 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Sep 2022 03:09 PM IST
सार

अन्नू अवस्थी ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था रखने वाला इंसान आज हम सभी के बीच से चला गया और हम सब कुछ नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastav Died: Annu Awasthi said today is a Black day for Kanpur
अन्नू अवस्थी व राजू श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर दिल अजीज कॉमेडी किंग, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हर कोई स्तब्ध है। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के मित्र अन्नू अवस्थी ने कहा कि यह (21 सितंबर) कानपुर के लिए काला दिवस है। राजू कानपुर की शान थे। कानपुर का ऐसा कोई घर नहीं होगा, जो राजू श्रीवास्तव को प्यार न करता हो।

विज्ञापन


उनके चुटकुले सुनकर लोगों का शुगर स्तर नार्मल हो जाता है। ऐसा इंसान हमारे बीच में अब नहीं है। हजारों साल तक दुनिया में अब कोई राजू श्रीवास्तव पैदा नहीं होगा, इसलिए कनपुरियों अपनी हंसने की व्यवस्था खुद कर लो। उन्होंने बताया कि कानपुर के लोगों ने शहर का ऐसा कोई मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा नहीं छोड़ा, जहां राजू भइया के लिए दुआ न की गई हो। बहुत कम लोग जानते हैं कि हजारों हास्य कलाकार ऐसे थे, जो इस लाइन को छोड़ चुके थे।

विज्ञापन

क्योंकि इस क्षेत्र में पैसा नहीं है। ऐसे कई लोगों को खुद राजू भइया ने मुंबई आने के लिए कहा और उनके रहने, खाने, फुटकर खर्च का इंतजाम करते थे। ये उन्हीं की देन है कि आज कई हास्य कलाकार स्टैंडअप कॉमेडी करके अपना परिवार चला रहे हैं। ईश्वर के प्रति आस्था रखने वाला इंसान आज हम सभी के बीच से चला गया। लोग पर्ची में लिखते थे कि राजू श्रीवास्तव के चुटकुले सुनो तो शुगर नॉर्मल रहेगी। कानपुर का जो नुकसान हुआ है, उसकी कोई भरपाई नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed