{"_id":"f51f3db3ee8962380943a291250c8932","slug":"come-delhi-27-encompass-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो दिल्ली, 27 को धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो दिल्ली, 27 को धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने, नए संशोधन की वापसी सहित 12 सूत्री मांगों पर श्रमिक-कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले 27 जनवरी को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में सरकार को घेरने के लिए सभा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कानपुर सहित पूरे देश से 20 हजार कर्मचारी-श्रमिक शामिल होंगे। ये निर्णय इंटक कोर कमेटी की बैठक में लिए गए हैं।
विज्ञापन
इंटक के राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी ने बताया कि 11 जनवरी को कमेटी की बैठक दिल्ली में हुई थी। इसमें दो सितंबर को सफल रही एक दिवसीय हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मंथन किया गया। बैठक में एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, टीयूसीसी, यूटीयूसी आदि संगठनों के भी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
सभी से बातचीत के बाद सरकार को मांगों के समर्थन में घेरने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि सभी संगठनों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि अभी तक सरकार ने कर्मचारियों-श्रमिकों की मांगों पर ठोस काम नहीं शुरू किया है। श्रमिक-कर्मचारी हित में सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
27 को सभा, धरना, प्रदर्शन करके सरकार को चेतावनी दी जाएगी। इसमें शहर से तमाम कर्मचारी संगठनों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए सोमवार को इन संगठनों के जिला प्रतिनिधि के साथ बैठक की जाएगी।
19-21 के धरने में शामिल होंगे केंद्रीय कर्मचारी
कंफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स कानपुर की बैठक गुरुवार को बड़ा चौराहा स्थित पोस्टल कार्यालय में हुई। इसमें राष्ट्रीय आह्वान पर 19-21 जनवरी तक नई दिल्ली में होने वाले धरने-प्रदर्शन में शहर से बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों ने शामिल होने का निर्णय किया गया।
कहा गया कि मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बैठक में शरद प्रकाश अग्रवाल, अनूप मिश्रा, शैलेंद्र दीक्षित, डीएस सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
ठेकेदारी प्रथा शिक्षकों पर लागू न करें
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला। इसमें सभी 11 माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षिकाओं की सूची सौंपकर समस्याएं बताई गईं।
कहा, अल्प वेतन भोगी शिक्षिकाओं को न्याय देने के लिए ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, नगर निगम की शिक्षा नियमावली और इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट में कहीं भी ठेकेदारी प्रथा न होने के बाद भी नगर निगम के शिक्षकों को इससे निजात नहीं मिल रही है।
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा, शिव स्वरूप वर्मा, नगर मंत्री राजीव शुक्ला, राजीव शर्मा, अशोक कुमार तिवारी, रामदेव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
31 जनवरी को होगा शिक्षक संघ चुनाव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘चंदेल गुट’ के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस मामले को लेकर 16 जनवरी पी रोड स्थित हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के शिक्षक भवन में होगी। इसमें चुनाव अधिकारी की सहमति से चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 17 जनवरी को सुबह 10 बजे होगा। नामांकन तिथि 24 जनवरी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, नाम वापसी तिथि 24 जनवरी को ही दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी। मतदान तिथि 31 जनवरी को सुबह 10 बहजे से शाम 4 बजे तक होगी।