{"_id":"67adf470a68bcd63e301bf9e","slug":"colonel-ck-nayudu-trophy-up-entered-the-semi-finals-due-to-the-game-of-vipraaj-and-sameer-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: विपराज व समीर के खेल से यूपी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: विपराज व समीर के खेल से यूपी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Thu, 13 Feb 2025 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:04 PM IST
सार
Kanpur News: क्वार्टरफाइनल मैच की पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी यूपी ने झारखंड को सात विकेट से मात दी।
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी यूपी ने झारखंड को सात विकेट से मात दी। स्पिनर विपराज निगम की धारदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाज समीर रिजवी की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत यूपी ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब सेमीफाइनल में यूपी का मुकाबला पंजाब से 18 फरवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा।
ग्रीनपार्क में खेले गए चार दिवसीय मैच की पहली पारी में झारखंड के 427 रन के जवाब में यूपी की पहली पारी 419 रन पर सिमट गई थी। इससे यूपी की टीम आठ रन से पीछे रह गई थी। वहीं, दूसरी पारी में यूपी ने झारखंड को अंतिम दिन गुरुवार को पहले ही सत्र में 204 रन पर समेट दिया। इस तरह यूपी को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला। इसके बाद समीर रिजवी के नाबाद 134 और आदर्श सिंह 44 रन के दम पर यूपी ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन बनाकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। रिजवी ने 93 गेंदों में नौ चौकों और दस छक्कों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए। टीम से पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले स्वास्तिक चिकारा दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। जबकि, शौर्य सिंह ने 26 व कप्तान आराध्य यादव ने नाबाद छह रन की पारी खेली। झारखंड की ओर से साहिल राज ने दो, ओम सिंह ने एक को आउट किया।
यूपी से पहले चौथे दिन चार विकेट पर 118 रन से आगे खेलने उतरी झारखंड की पूरी टीम 86 रन और जोड़कर 64.3 ओवर में 204 रन पर सिमट गई। टीम से कुनैन कुरैशी ने सर्वाधिक 57, आर्यन हुड्डा ने 53, शिखर मोहन ने 30, कप्तान साहिल राज ने 14 व रोबिन ने 13 रन बनाए। यूपी की ओर से मैन ऑफ द मैच रहे विपराज निगम ने पांच विकेट झटके। जबकि, शुभम मिश्रा ने तीन, कुनाल त्यागी व प्रशांतवीर ने एक-एक को आउट किया।

बल्लेबाज समीर रिजवी
- फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल में यूपी जीती तो तीसरी बार खेलेगी फाइनल
यूपी व पंजाब के बीच 18 फरवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसमें जीतने पर यूपी टीम तीसरी बार इस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचेगी। लेकिन, टीम को झारखंड के खिलाफ पहली पारी में पिछड़ने से जो कमजोरियां सामने आई हैं, उनको ठीक करना पड़ेगा। यूपी ने 2014-15 में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अपने नाम की थी। साथ ही पिछले सत्र में वह इस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, जहां पर कर्नाटक से उसे पराजित होना पड़ा था।
केरल के पिच क्यूरेटर टी. मोहन सेमीफाइनल के लिए तैयार करेंगे विकेट
बीसीसीआई ने सेमीफाइल के लिए ग्रीनपार्क में विकेट तैयार करने की जिम्मेदारी केरल के पिच क्यूरेटर टी. मोहन को सौंपी है। उन्हें मैच के लिए आइडियल विकेट तैयार करने को कहा है। वे शुक्रवार से अपनी तैयारियां भी शुरू कर देंगे।