{"_id":"698659686ea523d53605bbb7","slug":"colonel-ck-nayudu-trophy-chandigarh-all-out-for-170-up-46-for-three-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141104-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : चंडीगढ़ 170 पर ढेर, यूपी के 46 रन पर तीन विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : चंडीगढ़ 170 पर ढेर, यूपी के 46 रन पर तीन विकेट
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे मुकाबले में शुक्रवार को गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे, जिसमें चंडीगढ़ की टीम 170 रन पर सिमट गई, जबकि यूपी की टीम भी जवाबी पारी में लड़खड़ा गई और दिन के अंत तक 28 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 46 रन ही बना पाई। यूपी अब भी चंडीगढ़ से 124 रन पीछे है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत साधारण रही। सलामी जोड़ी दुष्यंत और अरनव बंसल ने केवल 24 रन ही जोड़े थे कि विजय कुमार ने दुष्यंत को 19 रन पर एलबीडब्ल्यू कर चंडीगढ़ को पहला झटका दिया। इसके बाद अरनव बंसल और राघव वर्मा ने कुछ समय तक पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 50 रन तक पहुंचाया। अरनव बंसल 40 रन बनाकर शुभम मिश्रा की गेंद पर अली जफर को कैच दे बैठे।
तीसरा विकेट 84 रन पर राघव वर्मा (15) के रूप में गिरा, जिन्हें अक्षु बावेजा ने बोल्ड किया। इसके बाद निखिल और आरुष भंडारी ने संयम से खेलते हुए टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। वहीं 106 रन पर चंडीगढ़ को लगातार दो झटके लगे। अक्षु बावेजा ने पहले आरुष भंडारी को तीन रन और फिर अभिराज को शून्य पर आउट किया।
विज्ञापन
छठा विकेट 121 रन पर निखिल (25 रन) के रूप में गिरा, जिन्हें अक्षु ने विजय कुमार के हाथों कैच करवाया। इसके बाद निकुंश भी 127 रन पर अक्षु की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शेष बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई। देवांश ने आठ, जसकीरत ने शून्य और अयान दुग्गल ने 22 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से अक्षु बावेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह, विजय कुमार ने तीन और शुभम मिश्रा ने एक विकेट लिया।
इसके बाद उतरी यूपी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। कप्तान आदर्श सिंह नौ रन पर अयान दुग्गल की गेंद पर आरुष के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं टीम से सिद्धार्थ चौधरी और काव्य ने कुछ शॉट लगाकर स्कोर 28 रन पर पहुंचाया। इसी बीच निकुंश बिरला ने सिद्धार्थ चौधरी को 21 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
तीसरा झटका रितुराज शर्मा (9 रन) के रूप में लगा, जिन्हें निकुंश ने आरुष के हाथों कैच करवाया। दिन का खेल समाप्त होने तक काव्य नौ और शुभम मिश्रा पांच रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। चंडीगढ़ की ओर से निकुंश बिरला ने दो और अयान दुग्गल ने एक विकेट लिया। दूसरे दिन यूपी की टीम शेष रन बनाकर चंडीगढ़ पर बढ़त हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
पिच क्यूरेटर स्व. शिव कुमार को दी श्रद्धांजलि
मुकाबले से पहले शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोनों टीमों, मैच रेफरी, स्कोरर, यूपीसीए स्टाफ और मैदान कर्मियों ने पिच क्यूरेटर स्व. शिव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।