{"_id":"61d462adc2f13b0fd608904d","slug":"cold-wave-pneumonia-on-the-rise-in-flu-patients-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम: फ्लू रोगियों में बढ़ रहा निमोनिया, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम: फ्लू रोगियों में बढ़ रहा निमोनिया, चार की मौत
Tue, 04 Jan 2022 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:38 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि रोगी ठंड में एहतियात बरतें और मास्क लगाकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लू रोगियों की संख्या बढ़ने के साथ इनमें जटिलताएं भी बढ़ रही हैं। इनमें निमोनिया बढ़ रहा है। हैलट और उर्सला की ओपीडी में फ्लू रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। रोगियों की संख्या मंगलवार को दोगुनी हो गई। वहीं, चार और रोगियों की मौत हो गई।
दो रोगियों की मौत निमोनिया से और दो रोगियों की मौत हृदयाघात से हुई है। सर्दी में पुराने रोगियों को ब्रेन अटैक पड़ रहा है। नसों में सिकुड़न होने से खून का थक्का जम रहा है। निमोनिया के आधा दर्जन रोगी सेप्टीसीमिया की स्थिति में हैं।
एक्सरे जांच में रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। साथ ही सांस में तकलीफ हो रही है। मंगलवार को स्वरूप नगर के बृजलाल (46) की निमोनिया से मौत हो गई। उनका इलाज क्षेत्र के निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद खांसी तेज हो गई और सांस में दिक्कत होने लगी। चकेरी के मानस (54) की मौत लाल बंगला के नर्सिंगहोम में मौत हो गई। चौबेपुर के नितेश (55) और कल्याणपुर के जगदंबा प्रसाद (70) की हार्टअटैक से मौत हो गई। दोनों को कार्डियोलॉजी लाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एंजाइना के लक्षण के साथ आए रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के चार रोगी भर्ती किए गए। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि रोगी ठंड में एहतियात बरतें और मास्क लगाकर बाहर निकलें।