फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold wave in Kanpur Nine deaths due to heart attack and brain hemorrhages people aged 40-50 are at higher risk

कानपुर में ठंड का जानलेवा वार: हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज से नौ मौतें; 40-50 की उम्र वालों पर खतरा ज्यादा

Tue, 23 Dec 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में ठंड के कारण बीपी बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामले बढ़े हैं। कार्डियोलॉजी और हैलट में सोमवार को नौ मौतें हुईं, जिनमें युवा और अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
cold wave in Kanpur Nine deaths due to heart attack and brain hemorrhages people aged 40-50 are at higher risk
कानपुर में ठंड का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से हार्ट अटैक के साथ ब्रेन हेमरेज के रोगी बढ़ रहे हैं। सोमवार को कार्डियोलॉजी में सात और हैलट इमरजेंसी में दो की मौत हुई। हैलट में रात नौ बजे तक ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी आए। इनमें छह के मस्तिष्क की नसें फट गईं। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रो. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1123 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हार्ट अटैक के लक्षण वाले 82 रोगियों को भर्ती किया गया। सात रोगी ब्रॉट डेड रहे यानि अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया कि अगर लक्षण उभरते ही रोगी अस्पताल आ जाएं तो जान बच सकती है। सोमवार रात तक हैलट इमरजेंसी में 32 रोगी भर्ती हुए इनमें आठ ब्रेन स्ट्रोक के थे। इसके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, लिवर और गुर्दे फेल के रोगी रहे। न्यूरो साइंसेस के प्रमुख प्रोफेसर मनीष सिंह ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के ज्यादातर रोगी 40 से 50 साल आयु वर्ग के हैं। अनियमित लाइफ स्टाइल की वजह से दिक्कत हो रही है। ठंड से बचाव और खानपान में लापरवाही बरतने पर ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। ब्रेन हेमरेज के रोगियों के ब्योरे का अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed