{"_id":"5846dbc84f1c1b104f4485b4","slug":"cold-not-back-foot-from-bank-line-for-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर न जाए चूक, पैसे निकलवाने के लिए ठंड में ठिठुरते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर न जाए चूक, पैसे निकलवाने के लिए ठंड में ठिठुरते रहे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में ठंड के बावजूद मंगलवार को एटीएम पर एसबीआई, इंडियन बैंक व एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। एक-एक घंटे लाइन में लगने के बाद रुपये मिल पाए। उधर बीओबी, बीओआई, आईसीआईसीआई, एक्सेस बैंक के एटीएम में रुपये न होने से ग्राहक मायूस लौटे।
डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को बैंकों में अवकाश था। एटीएम में लोगों का सहारा बने। शहर में एसबीआई, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक के एटीएम में ही रुपये थे। इससे इन बैंक के एटीएम पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
सर्द मौसम में एक से डेढ़ घंटे लाइन लगाने के बाद रुपये मिल पाए। इंडियन बैंक के घंटाघर रोड पर लगे एटीएम पर लाइन में लगे राजू ने बताया कि सुबह 9 से लाइन में लगे थे। करीब एक घंटे बाद 2000 रुपये निकले हैं। अमित सिंह ने बताया कि वह भी काफी देर से लाइन में लगे हैं। लेेकिन अभी उनका रुपये निकालने का नंबर नहीं आया है। सिनेमा रोड पर एचडीएफसी के एटीएम के बाहर लाइन में लगे हर्षित ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी रुपये नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सिनेमा चौराहा पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने आए उदित कुमार ने बताया कि शहर के कई एटीएम देखकर आए हैं। कहीं पर पैसे नहीं हैं जहां पर पैसे निकल रहे हैं वहां पर लंबी लाइन लगी है। इससे रुपये निकालने में दिक्कत है। सिनेमा रोड स्थित एसबीआई, सिनेमा चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया, घंटाघर रोड स्थित आईसीआईसीआई, सांडी रोड के एक्सेस बैंक व बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये न निकलने पर लोगों को दिक्कत हुई। लोग रुपये निकालने के लिए इधर उधर भटकते रहे।