फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CO Charkharis email id hacked in Mahoba, asked for money by creating fake WhatsApp account

Mahoba: सीओ की ईमेल आईडी हैक, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगे रुपये, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 10:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

सीओ चरखारी के ईमेल आईडी हैक करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी चरखारी विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
CO Charkharis email id hacked in Mahoba, asked for money by creating fake WhatsApp account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल की ईमेल आईडी हैक कर डाटा चोरी करने का मामला सामने आया है। साथ ही, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपये की मांग भी गई। मामले में कोतवाली चरखारी में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ चरखारी ने बताया कि 13 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी ईमेल आईडी हैक कर उसका सभी डाटा चोरी कर लिया गया। हैकरों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उस पर सीओ चरखारी की फोटो लगा ली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं ईमेल आईडी के कांटेक्ट लिस्ट से मोबाइल नंबर निकालकर व्हाट्सएप चैटिंग और कॉलिंग करके स्वयं को अजय अग्रवाल बताते हुए कई लोगों से पैसे की मांग की गई। इतना ही नहीं चैटिंग में फोन-पे के माध्यम से विभिन्न खातों को अजय अग्रवाल का खाता बताते हुए उसमें पैसा डालने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर सीओ ने उक्त मोबाइल नंबर और चैटिंग की फोटोकॉपी कोतवाली चरखारी में दी। आशंका जताई कि हैकर्स भविष्य में भी अन्य धोखाधड़ी कर सकते हैं। सीओ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed