फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CMO transfers pharmacist after DM's displeasure

Kanpur News: डीएम की नाराजगी के बाद सीएमओ ने किया फार्मासिस्ट का तबादला

Wed, 10 Jun 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
CMO transfers pharmacist after DM's displeasure
राजपुर। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा फार्मासिस्ट द्वारा बदसलूकी किए जाने का आरोप लगा शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए अमरौधा पीएचसी में तैनाती दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.जयगोविंद ने जारी किए आदेश में राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा फार्मासिस्ट भोलेंद्र सिंह को अमरौधा पीएचसी में तैनाती दी है। वहीं अमरौधा पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट महेंद्र प्रताप सिंह को राजपुर भेजा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी की सख्ती के बाद की गई है। बता दें कि राजपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की दो टीमें, टीम ए व टीम बी कार्यरत हैं। टीम ए की महिला चिकित्सक डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ आशीष मिश्रा व कर्मचारियों ने संविदा फार्मासिस्ट भोलेंद्र पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, धमकी देने के आरोप में 20 मई को डीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि भोलेंद्र पिछले कई वर्षों से राजपुर में तैनात है और खुद को संविदा कर्मचारी संघ का पदाधिकारी बताकर कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। कर्मचारियों ने डीएम से निष्पक्ष जांच, स्थानांतरण और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। इस बीच सीएमओ डॉ. एके सिंह का तबादला हो गया। इससे मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोबारा डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने टीम के साथ डीएम से मिलकर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम कपिल सिंह ने नाराजगी जाहिर कर सीएमओ डॉ. जय गोविंद को कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने तबादला आदेश जारी कर दिया। सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने बताया कि आरबीएसके के संविदा फार्मासिस्ट भोलेंद्र सिंह को अमरौधा पीएचसी में तैनात कर आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed