फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CMD inspected the accident site, investigation also started

Kanpur News: सीएमडी ने हादसा स्थल का किया निरीक्षण, जांच भी शुरू

Sun, 28 Sep 2025 06:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
CMD inspected the accident site, investigation also started
कानपुर। अर्मापुर स्थित फील्ड गन फैक्टरी में मजदूर की मौत के मामले में शनिवार को एडवांस वेंपस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के सीएमडी उमेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के और प्रबंध करने के निर्देश दिए। वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय से पत्राचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन


भौंती की बंगाली कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय गोपाल भाई के साथ रहता था। वह आउटसोर्सिंग ठेका फर्म के तहत मजदूरी करता था। गोपाल छत पर सीमेंटेड टिन शेड बदलने काम कर रहा था। इस दौरान शेड टूट गई और करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे ने ठेका फर्म पर सुरक्षा पर ध्यान न देने का सवाल भी खड़ा किया है। छह सितंबर को भी हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


फैक्टरी के महाप्रबंधक एहतेशाम अख्तर ने बताया कि बोर्ड ऑफ इक्वायरी शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुआवजा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रबंधन की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। वहीं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कंपनी के सीएमडी को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर कार्यवाही, श्रमिकों की सुरक्षा खामियों को दूर करने की मांग की है। इसी तरह फैक्टरी की अन्य यूनियनों ने मृतक आश्रितों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed