फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM yogi will decide Lion Safari opening date

सफारी में हुआ वन महोत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री तय करेंगे 'लायन सफारी' खोलने की तारीख

Sun, 01 Jul 2018 09:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
CM yogi will decide Lion Safari opening date
लायन सफारी में भ्रमण करते वन मंत्री दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
इटावाः यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को लायन सफारी में पांच पौधे लगाकर प्रदेशस्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत की। लेकिन लायन सफारी को खोलने के सवाल पर सीएम योगी से चर्चा करने की बात कही। हालांकि उन्होंने कोई समय सीमा नहीं बताई। बस इतना कहा कि लायन सफारी खुलने में कोई अड़चन न आए इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वन मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार सुबह करीब 10 बजे मुख्य वन संरक्षक एसके उपाध्याय एवं दोनों विधायकों सरिता भदौरिया व सावित्री कठेरिया, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे के साथ लायन सफारी पहुंचे। यहां उन्होंने पंचवटी पर पांच पौधे रोपे। नवनिर्मित हॉस्टल का उद्घाटन किया और सफारी पार्क का जायजा लिया। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने लायन सफारी प्रोजेक्ट की सराहना की कहा यह दूसरा एशियाटिक प्रजाति के बब्बर शेरों का प्रजनन केंद्र है। जो गुजरात के गिरि के अलावा और कहीं नहीं है।
विज्ञापन



चौहान ने इसके लिए पीएम मोदी को बधाई दी। कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने यूपी सरकार को 10 बब्बर शेर देने का निर्णय लिया था। सेंट्रल जू अथारिटी (सीजेडए) के स्तर से लायन सफारी को खोले जाने में आ रही अड़चन के सवाल पर बोले। वन मंत्री ने कहा कि सीजेडए के नियमानुसार शेरों की संख्या 10 होने पर ही लायन सफारी को खोला जा सकता है। वे प्रयास करेंगे कि इसमें कुछ नरमी बरती जाए और इस संख्या में कमी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

CM yogi will decide Lion Safari opening date
नाव में बैठकर पचनदा का जायजा लेते वन मंत्री दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक व्यक्ति, एक वृक्ष का आह्वान किया है। प्रदेश का हर एक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाएगा तो करोड़ों पौधे लग जाएंगे। इसलिए इसका कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में वनों का अवैध कटान होता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद इस पर अंकुश लगाया गया है। सपा सरकार में इटावा से आगरा तक बने साइकिल ट्रैक के खराब हालात पर कहा कि वे पर्यटन मंत्री व एमडी से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सफारी कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या का एक दो दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया। वन मंत्री ने इससे पूर्व सफारी में बने 4डी थियेटर का जायजा लिया। बब्बर शेरों के रखरखाव को देखा। यहां से वह पचनदा गए। इस दौरान उनके साथ सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, कृपा नारायन तिवारी, जितेंद्र जैन हैपी, शिवाकांत चौधरी आदि कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


प्रदेश सरकार के वनमंत्री दारासिह चौहान ने पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद पहली बार चकरनगर क्षेत्र का दौरा किया। चंबल नदी में सहसों घाट पर नाव से दूर तक भ्रमण किया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना के संबंध में उपजिलाधिकारी चकरनगर से जानकारी की। उनके साथ मौजूद दोनों विधायक सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया ने पचनद के सुंदरीकरण पर चर्चा की। वन मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस क्षेत्र के विकसित होने से बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed