{"_id":"680a6091c54b9060c3075db5","slug":"cm-yogi-said-world-will-soon-see-the-consequences-of-those-who-destroy-vermilion-of-their-mothers-and-sisters-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएम योगी बोले- मां-बहनों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ने वालों का जल्द दुनिया देखेगी अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएम योगी बोले- मां-बहनों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ने वालों का जल्द दुनिया देखेगी अंजाम
Thu, 24 Apr 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:32 PM IST
सार
Kanpur News: आतंकियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचकर सीएम ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी परिजनों से मिले।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए महानगर के शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि जिन आतंकियों ने मां-बहनों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ा है, जल्द ही देश और दुनिया के लोग उनका अंजाम देखेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे शुभम के महाराजपुर के हाथीपुर स्थित घर पहुंचे। कहा कि पहलगाम में घटी आतंकी घटना वीभत्स और कायराना है। इस घटना से पता चलता है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। परिजनों से मिलने के बाद सीएम भावुक हो गए और आंसू पोछते हुए बाहर निकले। मीडिया से उन्होंने कहा कि सरकार आतंकी और उग्रवादी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम कर रही है। इस घटना को अंजाम देने वालों और आतंक के इन विषैले फनों को पूरी शक्ति से कुचला जाएगा। कहा इस तरह के कृत्य में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं को इसकी सजा जरूर मिलेगी।

परिजनों से घटना की जानकारी लेते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता ऐसी घटना
इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। पहलगाम के पर्यटकों पर हमला एक क्रूर, वीभत्स, कायराना कृत्य है, जिसकी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर सभ्य समाज ने निंदा की है। निर्दोष पर्यटकों पर उनकी जाति और धर्म पूछकर हमला किया गया। यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सीसीएस की बैठक में कड़े निर्णय लिए गए हैं। गृह मंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां यह घटना घटी है।

शुभम द्विवेदी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
भावुक हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह वह सरकार नहीं जो आतंकवादियों पर दायर मुकदमों को वापस लेती हो या वहां भी अपना वोट बैंक देखती हो। भावुक होते हुए सीएम ने बताया कि शुभम द्विवेदी परिवार का एकमात्र पुत्र था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।