फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi said negative role of trade unions ruined kanpur

श्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने कानपुर को बर्बाद कर दिया: मुख्यमंत्री योगी

Sat, 05 Jun 2021 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jun 2021 03:24 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि उनकी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से लगातार बात होती रहती है लेकिन उनकी बातों में कभी नकारात्मकता नजर नहीं आई। वे देश हित सबसे पहले रखते हैं। इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है कि कोरोना काल में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
cm yogi said negative role of trade unions ruined kanpur
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्रमिक संगठनों की नकारात्मक भूमिका ने मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट कहे जाने वाले कानपुर को बर्बाद कर दिया। सीएम लखनऊ सचिवालय स्थित कार्यालय से भारतीय मजदूर संघ के 35वें त्रैवार्षिक वर्चुअल अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन कानपुर में नवीन मार्केट स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय से हुआ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ एक ऐसा मजदूर संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उसने हमेशा राष्ट्र, उद्योग और श्रमिकों के हित में अपनी बात उठाई है। भारतीय मजदूर संघ की सोच सकारात्मक व विचारधारा राष्ट्रवादी है। इसीलिए वह आज देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। कहा कि यह कार्यक्रम कानपुर से संचालित हो रहा है। कानपुर ने उन संगठनों की नकारात्मक भूमिका भी देखी है जिन्होंने औद्योगिक स्वरूप को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से लगातार बात होती रहती है लेकिन उनकी बातों में कभी नकारात्मकता नजर नहीं आई। वे देश हित सबसे पहले रखते हैं। इसी सकारात्मक सोच का परिणाम है कि कोरोना काल में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। जब कोरोना की शुरुआत हुई तो पीपीई किट, सैनिटाइजर व एन 95 मास्क हमारे पास नहीं थे लेकिन भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि लॉकडाउन में हम काम करेंगे। इसके चलते ही 27 राज्यों को उत्तर प्रदेश पीपीई किट, सैनिटाइजर व मास्क दे पाया। जो पीपीई शुरू में पांच से छह हजार की पड़ती थी, उनका इतना उत्पादन किया कि वह दो से ढाई सौ रुपये में मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कोरोना का पहला मामला प्रदेश में आया तो जांच की सुविधा नहीं थी लेकिन आज साढ़े तीन से चार लाख लोगों की प्रदेश में एक दिन में जांच हो रही है। इस वर्ष जब कोरोना की दूसरी भयंकर लहर आई तो भी भारतीय मजदूर संघ की भूमिका सकारात्मक थी। इसीलिए सभी उद्योग चले। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed