फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi Kanpur visit: Bull entered in the venue of the Chief Minister event

योगी का कानपुर दौरा: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास घुसा सांड, खदेड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

Sat, 22 May 2021 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 06:19 PM IST
सार

कानपुर के बिठूर स्थित परगही बांगर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल के पास सांड के घुसने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी भारी मशक्कत के बाद सांड को भगाने में सफल हो पाए।

विज्ञापन
CM Yogi Kanpur visit: Bull entered in the venue of the Chief Minister event
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास घुसा सांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर दौरे पर पहुंचे। यहां बिठूर स्थित परगही बांगर गांव में सीएम को कोरोना के इंतजामों का जायजा लेना था। जिस प्राथमिक स्कूल में सीएम योगी को पहुंचना था वहां उनसे कुछ मिनट पहले ही एक सांड घुस आया।
विज्ञापन


सांड को देखकर पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। चारो ओर से उसे घेरकर पुलिस कर्मियों ने भगाने की कोशिश की लेकिन उसने सभी को खूब छकाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांड वहां से चला गया। सांड के जाने के बाद पुलिस कर्मियों की जान में जान आई। कुछ देर बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए थे। सर्किट हाउस में 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने नगर निगम पहुंचे थे। उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सांसद सत्यदेव पचौरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed