फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Kanpur today Will inspect the convention center and metro station also meet public representatives

आज कानपुर में CM योगी: कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का करेंगे निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे भेंट

Sun, 23 Mar 2025 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Mar 2025 09:37 AM IST
सार

Kanpur News: सीएम योगी आज सुबह 10:30 बजे शहर पहुंचेंगे और दोपहर 1:15 बजे तक रहेंगे। इस दौरान बिठूर महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही ,नवीन सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Kanpur today Will inspect the convention center and metro station also meet public representatives
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानि आज कानपुर आ रहे हैं। साढ़े चार घंटे तक शहर में रहने के दौरान सीएम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत चुन्नीगंज में बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर और चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे बिठूर महोत्सव जाएंगे।

विज्ञापन

सीएम के निरीक्षण के पहले शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों स्थलों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। शनिवार सुबह पहले डीएम नगर आयुक्त सुधीर कुमार, एडीएम सिटी राजेश कुमार व अन्य अफसरों के साथ चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन पहुंचे। फिलहाल कन्वेंशन सेंटर का काम 85 फीसदी पूरा हो गया है। रविवार को सीएम सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ भी सीएम की बैठक होगी।

विज्ञापन

सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

  • 10:30 बजे पुलिस लाइन हैलीपेड पहुंचेंगे।
  • 10:35 बजे मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज का निरीक्षण।
  • 10:48 बजे स्मार्ट सिटी कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण।
  • 11:05 बजे सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचेंगे।
  • 11:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट।
  • 11:30 बजे से कानून व्यवस्था और विकास की समीक्षा बैठक।
  • 12:10 बजे तक समीक्षा बैठक समाप्त होगी।
  • 01:10 बजे तक आरक्षित समय रहेगा।
  • 01:15 बजे तक पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे।
  • 01:20 बजे पुलिस लाइन से बिठूर रवाना होंगे।
  • 01:40 बजे बिठूर हैलीपैड पर आगमन।
  • 03:10 बजे तक बिठूर महोत्सव में रहेंगे।
  • 03:20 बजे बिठूर स्थित हैलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे।
  • 03:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मेट्रो का ट्रायल रन ले सकते सीएम
मुख्यमंत्री अंडरग्राउंड चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान मेट्रो का ट्रायल रन भी ले सकते हैं। उनके आगमन के दौरान स्टेशन की अप व डाउन लाइन पर दो मेट्रो खड़ी रहेंगी। यदि सीएम ट्रायल रन लेते हैं तो मेट्रो 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सेंट्रल तक पहुंचेगी। साथ ही यहां मेट्रो की उपलब्धि को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed