फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Kanpur, Police will knock at every door within radius of 5 km from GIC, 3000 policemen arrangements

सीएम की सुरक्षा: जीआईसी से पांच किमी के दायरे में घर-घर दस्तक देगी पुलिस, 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

Wed, 28 Aug 2024 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: जीआईजी मैदान अति संवेदनशील क्षेत्र में होने की वजह से 15 थानों के 3000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीन से छत तक की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
CM Yogi in Kanpur, Police will knock at every door within radius of 5 km from GIC, 3000 policemen arrangements
जीआईसी मैदान का जज लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

कानपर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गुरुवार को जीआईसी में होना है। इसे देखते हुए जीआईसी से पांच किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने घर-घर दस्तक देनी शुरू कर दी है। एडीसीपी एलआईयू और एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार पिछले दो दिन से घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। घरों में आने वाले मेहमानों और इलाके में रहने वाले नए लोगों की जानकारी की जा रही है। 20 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारी (एडीसीपी, एसीपी) लगाए गए हैं।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। लगभग तीन हजार पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इलाके के रहने वाले अपराधियों की मौजूदगी चेक करने के बाद उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर निगरानी मंगलवार से ही टीमों ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जमीन से छत तक निगरानी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीन से छत तक की निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरे से लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए है। पांच किलोमीटर के दायरे को पुलिस ने अपनी निगरानी में लेकर चेकिंग शुरू की है।

विज्ञापन

दूसरे जिले से मंगाई गईं क्रेन
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि दूसरे जिले से ट्रैफिककर्मी और क्रेन मंगाई गई है। कार्यक्रम स्थल के पास पड़ने वाले दो स्कूलों के प्रबंधन से बात की गई है। उन्हें गुरुवार को बच्चों की जल्दी छुट्टी करने के लिए कहा गया है। चुन्नीगंज, बेनाझाबर, परेड रामलीला मैदान और पीपीएन कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

सुरक्षा में खास

  • मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्र में पीएसी तैनात।
  • सोशल मीडिया पर पैनी नजर।
  • मीडिया कर्मियों की केवल पास से एंट्री।
  • दूसरे जिलों से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती।
  • सेंट्रल जोन के अपराधियों की निगरानी।
  • दो स्कूलों की छुट्टी समय से पहले कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। अधिकारी और खुफिया एजेंसियां लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  -अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed