फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi compare the image of the police with the British period and West Bengal

सीएम योगी ने क्यों की ब्रिटिश काल और पश्चिम बंगाल से पुलिस की छवि की तुलना, दिखाया विरोधियों को आइना

Sun, 01 Sep 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi compare the image of the police with the British period and West Bengal
जालौन पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
जालौन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पुलिसिंग में आए बदलाव का जिक्र करअपने विरोधियों को आइना दिखाया। कहा कि पुलिस की छवि अब ब्रिटिश काल जैसी नहीं रही है। पुलिसिंग में काफी बदलाव आया है लेकिन जिनका दृष्टिकोण एक दायरे तक ही सीमित है उन्हें यह बदलाव भी नहीं दिखता है।
विज्ञापन


काशी में आयोजित 15 वां प्रवासी भारतीय दिवस रहा हो या प्रयागराज का कुंभ मेला या फिर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव हो सभी में पुलिस ने बेहतर काम किया है। जबकि यूपी से आधी सीटों वाले पश्चिम बंगाल के चुनाव में हिंसा का जो तांडव हुआ वह किसी से छिपा नहीं। पुलिस की प्रशंसा कर सीएम ने कहा कि काशी के प्रवासी भारतीय दिवस में वे लोग आए थे।
विज्ञापन

CM Yogi compare the image of the police with the British period and West Bengal
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जिनके पूर्वजों का इस देश की माटी से जुड़ाव रहा था और वे अब रोजी रोटी के लिए विदेशों में निवास कर रहे हैं, सभी ने आयोजन की सराहना की लेकिन उनका कहना था कि वे पुलिस के बदले हुए चेहरे से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने खासतौर यूपी पुलिस का इतना सकारात्मक, सहयोगात्मक व्यवहार कभी सोचा ही नहीं था।

इसी तरह प्रयागराज के कुंभ मेले में भी देश भर से श्रद्धालु आए थे, उनमें विदेशी पर्यटक भी थे। यहां पर पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ अपने काम को अंजाम दिया और एक अच्छी व साफ सुथरी छवि के साथ इतने लंबे आयोजन को संपन्न कराया। यह पुलिसिंग का बदलाव नहीं तो और क्या है। हाल ही में प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर लोकसभा चुनाव हुए थे, कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्रदेश से नहीं आई।

 

CM Yogi compare the image of the police with the British period and West Bengal
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जबकि यूपी से लगभग आधी सीटों वाले पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 53 हत्याएं और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 हत्याएं हुई हैं। यह यूपी पुलिस का बदला हुआ चेहरा और कार्यप्रणाली का ही परिणाम के लोकतंत्र इतने बड़े पर्व को प्रदेश सरकार शांतिपूर्वक कराने में सफल रही।

कहा कि पुलिस को अभी और भी बदलाव लाना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस से जुड़े, उनकी समस्याओं का निदान करें और उन्हें अपने बल के बारे में अवगत कराते हुए उनमें एक मजबूत विश्वास पैदा करना है। जनता के दिलो दिमाग में पुलिस की जो धारणा बनाकर रख दी गई है, उसे हम आम जनमानस के सुख दुख में शामिल होकर बदल सकते हैं।
 
विज्ञापन

CM Yogi compare the image of the police with the British period and West Bengal
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पौध रोपण - फोटो : अमर उजाला
आज स्थितियां बहुत अच्छी है हम जनता जनार्दन की सुरक्षा व सुविधा के लिए बेहतर प्रयास कर सकते हैं। नए रंगरूटों से कहा कि ध्यान रखें कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने कार्य और व्यवहार के माध्यम से मित्र पुलिस का चेहरा उजागर करें। पुलिसिंग में आ रहे बदलाव का हिस्सा बने और यह भी समझे कि अपराध के तरीकों में जो बदलाव आ रहा है, उसी के हिसाब से तत्परता पूर्वक कार्य करे।

इस दौरान सांसद भानु प्रताप, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा के अलावा डीजीपी ओपी सिंह, कमिश्नर (झांसी) कुमुदलता, डीआईजी सुभाष बघेल, डीएम डॉ मन्नान अख्तर, एसपी डॉ सतीश कुमार आदि रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed