CM योगी ने महापुरुषों के नाम पर की छुट्टियों की 'छुट्टी', अब रद्द किए ये 15 बड़े अवकाश
योगी सरकार ने योजना बनाई है कि अब ऐसी तिथियों पर छात्रों को उन महापुरुषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। जिन अवकाशों को योगी सरकार ने रद्द किया है उनकी एक सूची खबर के साथ संलग्न की गई है। इसे आप अगली स्लाइड को खोलकर देख सकते हैं...
योगी सरकार ने रद्द की 15 छुट्टियां
योगी ने कहा था कि महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि दो घंटे का विशेष कार्यक्रम कर बच्चों को ऐसे महापुरुषों के बारे में शिक्षित करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में 42 सार्वजनिक अवकाश हैं, जिनमें से कम से कम 17 अवकाश महापुरुषों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिए जाते हैं। शर्मा ने कहा कि अवकाश की संशोधित सूची जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर अवकाश पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने घोषित किए थे।
15 छुट्टियां रद्द
आज की कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंती और शहीद दिवस की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया। कैबिनेट ने 15 महापुरुषों की जयंती पर छुट्टियां रद्द करने की घोषणा की। साथ में सरकार ने फैसला किया है कि अब महापुरुषों की जयंती के दिन स्कूल और कॉलेजों में एक घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।