{"_id":"5d96e9ce8ebc3e93b532c805","slug":"cm-yogi-and-priyanka-gandhi-tour-in-by-election-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस सीट पर उपचुनाव के मैदान में 9 प्रत्याशी, 15 को सीएम योगी फिर प्रियंका गांधी करेंगी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इस सीट पर उपचुनाव के मैदान में 9 प्रत्याशी, 15 को सीएम योगी फिर प्रियंका गांधी करेंगी दौरा
Fri, 04 Oct 2019 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा उप चुनाव में बृहस्पतिवार को नाम वापसी में किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। इस प्रकार अब मैदान में कुल नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। शाम को चुनाव चिंह आवंटन होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई हैं।
सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नाम वापसी के तय समय बृहस्पतिवार को विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रिटर्निंग आफीसर राजबहादुर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला को कमल, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडेय को हाथ का पंजा, सपा प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल को साइकिल, बसपा प्रत्याशी राजनारायण उर्फ निराला कोल को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी जगदीश को हसिया बाली, अन्नदाता पार्टी प्रत्याशी शांति सिंह को ट्रैक्टर चलाता किसान, राष्ट्रीय अपना दल के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को छड़ी, इंडियन पीपुल डेमोक्त्रस्ेटिक पार्टी के प्रत्याशी शिवभूषण पटेल को कैरम बोर्ड, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी भूपेंद्र को कांच का गिलास चुनाव चिन्ह मिला है।
इसके बाद सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार करें। नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा न किया जाए। मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट जीतने के लिए सभी दलों के स्टार प्रचारकों के मानिकपुर व मऊ क्षेत्र में आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
15 अक्तूबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रत्याशी आंनद शुक्ला के समर्थन में जनसभा करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता भागवत त्रिपाठी ने बताया कि मऊ क्षेत्र में जनसभा होगी। इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी मानिकपुर क्षेत्र में दौरा होगा। वह कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडेय के लिए वोट मांगेंगी। साथ ही सपा के प्रत्याशी डा. निर्भय पटेल के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी आने के संकेत पार्टी के नेताओं ने दिए हैं।